शेफाली वर्मा से पंगा लेने वाली पाकिस्तानी खिलाड़ी पर ICC का तगड़ा एक्शन, अब नहीं करेगी मैदान पर बदमाशी

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हो और मैदान पर कुछ ऐसा न हो, यह कम ही देखने को मिलता है। महिला एशिया कप 2026 में भी दोनों टीमों के मुकाबले के दौरान ऐसा ही एक पल देखने को मिला, जिसने मैच खत्म होने के बाद भी खूब चर्चा बटोरी। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद जिस अंदाज में उन्हें पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया, उस पर अब आईसीसी ने कार्रवाई की है।

दुबई में 5 सितंबर को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 रन बनाए थे। भारत के सामने 56 रन का लक्ष्य था और पारी की शुरुआत करने उतरी शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए थे। फातिमा सना ने दूसरे ओवर में शेफाली को कैच एंड बोल्ड कर दिया। शेफाली 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुईं।

fatima sana

विकेट लेने के बाद फातिमा ने शेफाली की तरफ इशारा करते हुए उन्हें पवेलियन जाने का संकेत दिया। उनका यह सेंडऑफ कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। खास बात यह रही कि भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ 55 रन पर समेटने के बाद मुकाबला 7 विकेट से आसानी से जीत लिया।

फातिमा ने इस मुकाबले में गेंद से जरूर अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ 3 विकेट लिए, लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। भारत ने 56 रन का लक्ष्य सिर्फ 8.4 ओवर में हासिल कर लिया। यानी फातिमा की व्यक्तिगत गेंदबाजी के बावजूद उनकी टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

ICC ने लिया बड़ा एक्शन

मैच के दो दिन बाद यानी 7 सितंबर को आईसीसी ने इस मामले पर अपना फैसला सुना दिया। फातिमा सना पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। आईसीसी के मुताबिक फातिमा ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए बनाए गए कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया।

फातिमा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और ICC की ओर से प्रस्तावित सजा को मान लिया। इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। यह 24 महीने की अवधि में उनका दूसरा ऐसा अपराध है। इससे उनके कुल डिमेरिट पॉइंट अब दो हो गए हैं।

अभी भी बैन से दूर हैं फातिमा

फातिमा के खाते में दो डिमेरिट पॉइंट जुड़ चुके हैं, लेकिन फिलहाल उन पर किसी मैच का बैन नहीं लगा है। ICC के नियमों के अनुसार 24 महीने की अवधि में चार या उससे ज्यादा डिमेरिट पॉइंट होने पर उन्हें सस्पेंशन पॉइंट में बदला जाता है और फिर खिलाड़ी को मैचों से बाहर होना पड़ सकता है। इसलिए आने वाले समय में फातिमा को अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+