पिता की पहली ही गेंद पर बेटे ने जड़ा गगनचुंबी छक्का! शॉट देख उड़े फैंस के भी होश! वीडियो वायरल
Father vs Son Video viral: अफगानिस्तान की शपागीजा क्रिकेट लीग (Shpageeza Cricket League) 2025 में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट प्रेमियों का दिल छू लिया। लीग के आठवें मुकाबले में अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अपने ही बेटे हसन एसाखिल को गेंदबाजी की। पहली ही गेंद पर बेटे ने उन्हें जोरदार छक्का जड़ दिया। यह क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा लम्हा बन गया, जिसे फैंस लंबे समय तक नहीं भूलेंगे।
पिता की पहली गेंद पर जड़ा छक्का (Father vs Son Video viral)
यह मुकाबला आमो शार्क्स (Amo Sharks) और मिस ऐनाक नाइट्स (Mis Ainak Knights) के बीच खेला गया। आमो शार्क्स की ओर से खेल रहे हसन एसाखिल ने अपने पिता मोहम्मद नबी को कोई रहम नहीं दिखाया और उनके ओवर में 12 रन ठोक दिए। उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे शाहिदुल्लाह ने भी तेजी से रन बनाए। नबी को एक ओवर के बाद ही गेंदबाजी से हटा दिया गया।

36 गेंदों में बनाए 52 रन
हसन ने अपनी शानदार पारी में 36 गेंदों में 52 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 144 से भी ज्यादा रहा। उन्होंने कई शानदार शॉट खेले और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि आमो शार्क्स की टीम अंत में 19.4 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट हो गई। आखिरी के 12 गेंदों में टीम ने सिर्फ 6 रन बनाए और अपने 5 विकेट गंवा दिए।
मोहम्मद नबी ने बेटे को लेकर कही ये बात
मोहम्मद नबी पहले भी कह चुके हैं कि उनका सपना है कि वह अपने बेटे के साथ एक दिन अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम में खेलें। उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूं कि वह अपने लक्ष्य खुद बनाए। सिर्फ 50 या 60 रन बनाना काफी नहीं है, 100 से ऊपर का स्कोर बनाना चाहिए। मैं उसे मेहनत करने के लिए प्रेरित करता हूं।
मिस ऐनाक ने जीता मैच
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मिस ऐनाक की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने 8.2 ओवर में ही 105 रन बना लिए थे। ओपनर वफुल्लाह स्तानिकज़ई ताराखिल ने मात्र 21 गेंदों में 49 रन बनाए। उनके साथी खिलाड़ी खालिद तानीवाल 42 रन बनाकर कप्तान रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। मिस ऐनाक ने इस मुकाबले को पांच विकेट से अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications