T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में किसके नाम है सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कोई भारतीय नहीं
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के नजदीक आते ही फैंस के बीच टूर्नामेंट को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज के अपने चारों मैच अमेरिका में खेलेगी, जोकि भारतीय समयानुसार रात 8:00 से खेले जाएंगे। क्रिकेट के सबसे बड़े महापर्व के आयोजन से पहले जानते हैं कि टूर्नामेंट के टी-20 फॉर्मेट में किसके नाम है सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड।
यूनिवर्स बॉस के नाम सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का है। यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले गेल ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ यह कीर्तिमान रचा था। उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों पर शतक जमाया था।

दूसरे नंबर पर भी क्रिस गेल का नाम
क्रिस गेल ने 100 रन बनाने के लिए केवल 47 गेंदें लीं। दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है, उन्होंने 50 गेंदों में शतक बनाया था।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर मैकुलम का नाम
ब्रेंडन मैकुलम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2012 में 51 गेंदों में शतक बनाया था। 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ़ ब्रेंडन मैकुलम की पारी ने खेल का रुख बदल दिया था, उनके शतक की बदौलत कीवी टीम ने 2012 में आसान जीत हासिल की।
नंबर चार पर रिली रोसॉव का नाम
सबसे तेज शतक लगाने वालों की लिस्ट में नंबर चार पर दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसॉव का नाम है। रेसॉव ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाने के लिए सिर्फ 52 गेंदें लीं।
ये भी पढ़ें- IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के वार्म-अप मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
नंबर पांच पर अहमद शहजाद का नाम
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के अहमद शहजाद हैं। शहजाद ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 58 गेंदों में शतक जड़ा था, जो पावर हिटिंग का एक उल्लेखनीय प्रदर्शन था। इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications