'चहल को भी करनी चाहिए प्रोपर्टी माँ के नाम,' धनश्री ने ऐसा क्या किया कि फैन्स ने दी युजी को चेतावनी

Yuzvendra Chahal and Dhanshree Verma: आईपीएल में धाकड़ प्रदर्शन का फल युजवेंद्र चहल को मिला है। इस बार उनको टी20 वर्ल्ड कप की टीम में चुन लिया गया। वह भारतीय टीम के साथ यूएसए जा चुके हैं। चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके कुछ पोस्ट आए हैं।

धनश्री ने अपने कुछ अलग-अलग फोटो पोस्ट किये हैं। इनमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक डांस रियलटी शो में हिस्सा लिया था। वहां उनको फाइनल तक का सफर तय करने का मौका मिला था। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट पर लोगों ने कमेंट्स किये हैं।

chahal and dhanshree

कई लोगों ने धनश्री से कहा कि आप चहल को मत छोड़ना, कुछ यूजर्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने नेगेटिव कमेंट्स किये हैं। उन यूजर्स ने लिखा कि हार्दिक पांड्या के बाद अब चहल की बारी है। पांड्या और उनकी पत्नी नताशा के रिश्ते के बीच चहल और धनश्री को लेकर यह कमेन्ट किया गया था।

बीच में कई बार ऐसी अफवाहें भी सामने आई हैं कि चहल को धनश्री धोखा दे सकती हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि धनश्री ने टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के साथ फोटो क्लिक किये। इसके अलावा उन्होंने एक दोस्त के साथ भी अपना एक फोटो खिंचाया था, फैन्स को इस पर कड़ी आपत्ति हुई थी।

एक यूजर ने धनश्री को ख़ुशी का राज भी पूछ डाला। इसने कहा कि चहल की हार की ख़ुशी है या श्रेयस अय्यर की टीम जीत गई इसकी ख़ुशी है। कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने चहल को अपनी पूरी प्रोपर्टी मां के नाम करने की सलाह तक दे डाली। पांड्या और उनकी पत्नी के तलाक की खबरों के चलते इस तरह के कमेंट्स आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+