'मैं तो टूट गया...,' भारत के खिलाफ बाबर आजम की फिफ्टी के बाद यूजर्स ने ली चुटकी, दिए मजेदार रिएक्शन
India vs Pakistan, 12th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में आज, 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम पर आमने-सामने हैं। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारत की घातक गेंदबाजी के आगे 42.5 ओवर में 191 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, कप्तान बाबर आजम ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 58 गेंदों पर सात चौके की मदद से 50 रन बनाए। इसके अलावा आजम ने मोहम्मद रिजवान के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। जिससे पाकिस्तान को अपने स्कोर को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली।

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर फैंस ने विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ बाबर आजम के अर्धशतक पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि, 'बाबर आजम की बल्लेबाजी देखने के बाद मैं 45 मिनट तक सोया। अब तक का सबसे उबाऊ बल्लेबाज।' यहां कुछ ओर यूजर्स की प्रतिक्रिया शेयर की गई हैं।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को विश्व कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल को ईशान किशन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।
पाकिस्तान की ओर से अब्दुल्ला शफीक (24 में से 20) और इमाम-उल-हक (38 में से 36) ने अच्छी शुरुआत दी।हालांकि, भारत की गेंदबाज़ी लाइन-अप ने जल्द ही मामला अपने हाथ में ले लिया और खेल पर हावी हो गई। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 50 रन बनाए जबकि मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए। भारत के लिए हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, रवींद्र जड़ेजा और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ












Click it and Unblock the Notifications