IND vs ENG: नई भारतीय टीम के साथ सबसे बड़ी जीत, फैन्स कर रहे रोहित शर्मा को सलाम
IND vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच में उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को धमाकेदार अंदाज में पराजित कर दिया। भारतीय टीम में आधे से ज्यादा युवा खिलाड़ी मौजूद थे लेकिन रोहित शर्मा ने उन सभी का उपयोग बेहतरीन तरीके से किया।
इंग्लैंड को भारत ने 557 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया, जो उनके लिए हासिल करना मुश्किल कार्य था। टीम इंडिया ने 434 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। रनों के लिहाज से भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत और इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी हार है।

भारत के लिए पहली पारी में रविन्द्र जडेजा और कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से शतकीय पारियां देखने को मिली। दूसरी पारी में जायसवाल का दोहरा शतक आया और गिल ने भी 91 रनों की धाकड़ पैर खेली। सरफराज खान ने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जमाए।
टीम इंडिया ने दूसरी पारी में गेंदबाजी भी काफी बेहतरीन की। इस दौरान जडेजा ने 5 विकेट लेकर इंग्लैंड को चौथे दिन ही हारने पर मजबूर कर दिया। इस तरह भारतीय टीम ने एकजुट होकर खेलते हुए लगातार दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज की। कप्तान रोहित शर्मा की सोशल मीडिया पर कमजर तारीफ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications