आ गया 'फ़्लाइंग किस' वाला गेंदबाज, रुतुराज गायकवाड़ को आउट करते ही फैन्स के धांसू रिएक्शन
दलीप ट्रॉफी में हर्षित राणा का सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बन गया है। उनका फ़्लाइंग किस सेलिब्रेशन एक बार फिर से आ गया है। इंडिया डी और इंडिया सी के मुकाबले के दौरान रुतुराज गायकवाड़ को हर्षित राणा ने आउट करके पवेलियन भेजकर जश्न मनाया।
आईपीएल के समय हर्षित राणा का जश्न कुछ इसी तरह का रहा थाइंडिया डी को शुरुआती झटके लगे और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। मुश्किल घड़ी में अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने मिलकर टीम को संभाला और 84 रनों की अहम भागीदारी की। अंत में पूरी टीम 164 रनों पर ऑल आउट हो गई।

जवाब में इंडिया सी की शुरुआत भी खराब रही। हर्षित राणा की गेंदबाजी का जलवा तब देखने को मिला जब उन्होंने साई सुदर्शन और रुतुराज गायकवाड़ को आउट किया। इन विकेटों के बाद राणा के जश्न ने उनके खास 'फ्लाइंग किस' वाले अंदाज की याद दिला दी।
पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर राणा ने लेग स्टंप की तरफ से राउंड द विकेट से फुल लेंथ की गेंद फेंकी। गेंद अप्रत्याशित रूप से उछली और उम्मीद से कहीं ज्यादा दूर चली गई। सुदर्शन ने फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन उछाल का अंदाजा नहीं लगा पाए, जिसके कारण गेंद किनारे से टकराकर विकेटकीपर श्रीकर भरत के पास चली गई। भरत ने अपने दाएं तरफ शानदार डाइविंग कैच लपका।












Click it and Unblock the Notifications