मैनचेस्टर में ऋषभ पंत के लिए फैंस ने तैयार किया एक गाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आपने सुना क्या?

मैनचेस्टर, जुलाई 18। इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत जीत के हीरो रहे। पंत ने ना सिर्फ अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा बल्कि उसके बाद तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत भी दिलाई। ऋषभ ने इस निर्णायक मुकाबले में 125 रनों की शानदार पारी खेली। टीम इंडिया के सबसे बड़े फिनिशर में से एक ऋषभ पंत की इस पारी को देखने के बाद स्टेडियम में फैंस झूमते हुए नजर आए। स्टेडियम में मौजूद कुछ भारतीय दर्शकों ने तो पंत के लिए एक गाना भी तैयार कर लिया, जिसे फैंस ने गाया भी।

Song For Rishabh pant viral on social media

ऋषभ पंत पर बना गाना

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर ऋषभ पंत के सपोर्ट में भारतीय फैंस ने एक शानदार धुन में गाना गया। भारतीय फैंस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल कुछ इस तरह हैं,' We have got Rishabh Pant'। इस गाने को स्टेडियम में मौजूद कुछ लोग एकसाथ गा रहे हैं और उसपर थिरक भी रहे हैं। ऋषभ का यह गाना ट्विटर पर 'भारत आर्मी' के नाम से शेयर किया गया है।

टीम इंडिया ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

आपको बता दें कि ऋषभ पंत की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को आखिरी वनडे मैच में 5 विकेट से हरा दिया। भारत ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने भारत के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। रोहित, धवन और विराट तीनों सस्ते में आउट हो गए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। फिर पंत ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की थी। पंत के अलावा हार्दिक पांड्या ने 71 रनों की पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+