IND vs SA: खत्म हो गया रहाणे और पुजारा का टेस्ट करियर? टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, तो फैंस का टूटा दिल
India Test Team: भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने के लिए तैयार है, जहां उन्हें तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं। इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को 10 दिसंबर से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका के सभी फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया की टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के फैंस इस ऐलान से खुश नहीं हैं।
दरअसल, टीम इंडिया 2010 के बाद पहली बार टेस्ट प्लेयर अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के बिना नजर आएगी। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे से दोनों बल्लेबाजों को बाहर कर दिया है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी का मतलब है कि लाल गेंद के दिग्गज रहाणे और पुजारा के लिए टीम में कोई जगह नहीं है, दोनों इस साल जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल थे।

वहीं दूसरी ओर राहुल और अय्यर चोट के कारण टेस्ट क्रिकेट से दूर थे। इन दोनों ने आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए भारतीय वनडे टीम में वापसी की और टूर्नामेंट में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन रहाणे और पुजारा के बाहर होने से प्रशंसकों का दिल टूट गया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि इस फैसले का मतलब टेस्ट क्रिकेट में भारत के दो सबसे बड़े मैच विजेताओं के लिए रास्ते बंद हो सकते हैं।
रहाणे ने आखिरी बार भारत के लिए जुलाई में कैरेबियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेला था, जबकि पुजारा लंदन में डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद से टीम से बाहर हैं। बल्ले से उनके खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया।
दो टेस्ट मैच लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।












Click it and Unblock the Notifications