अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुँचने पर फैन्स का जोरदार जश्न, लाखों लोगों ने की सड़कें जाम, देखें वीडियो
AFG vs BAN: अफगानिस्तान की टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक ऐसी टीम माना जा रहा था, जो किसी को भी अपने प्रदर्शन से हैरान कर सकती है। अब इवेंट का अंतिम पड़ाव शुरू हुआ है और कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। अफगान टीम ने धांसू प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए अफगानिस्तानी टीम ने करीबी अंतर से जीत दर्ज कर ली और अपने नाम का डंका बजा दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में बांग्लादेश को हराते हुए अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को भी सेमीफाइनल से बाहर कर दिया।
कम स्कोर वाले मुकाबले में 8 रनों से जीत दर्ज करते हुए अफगानिस्तानी टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। टेस्ट दर्जा मिलने के बाद कम समय में ही अफगानिस्तान ने काफी तरक्की की है और बड़ी-बड़ी टीमों को हराया है।

ग्रुप एक से भारत और अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया है। इस जीत के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट फैन्स का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जीत का जश्न मनाने के लिए लोगों का हुजूम देखने को मिला है। फैन्स सड़कों पर उतर आए और टीम की प्रशंसा के कसीदे पढ़ते नहीं थक रहे हैं।
इससे पहले जब अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था, उस समय भी फैन्स सड़कों पर आ गए थे और जाम लगा दिया था। अब पहली बार सेमीफाइनल में पहुँचने की एक अलग ख़ुशी है और अफगानिस्तानी फैन्स इस मौके पर जमकर झूम रहे हैं। फैन्स के जमावड़े का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर भी फैन्स की भीड़ है।












Click it and Unblock the Notifications