इसे कहते हैं Jabra Fan.. ईशान किशन से मिलने पटना से जिम्बाब्वे पहुंचे बिहारी बाबू, वायरल हुआ वीडियो

युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम फिलहाल जिम्बाब्वे के दौरे पर है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज के तीनों मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।

हरारे, 17 अगस्त: युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम फिलहाल जिम्बाब्वे के दौरे पर है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज के तीनों मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। पहले एकदिवसीय मैच से पहले सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भी ऐसा है, जिसको देखने के बाद हर कोई ईशान का फैन हो जाएगा।

Recommended Video

    IND vs ZIM: Ishan Kishan के फैन ने चौकाया, Patna से पहुंचा सीधा Zimbabwe | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    ईशान को मिले बिहारी बाबू

    ईशान को मिले बिहारी बाबू

    भारतीय टीम दुनिया के किसी भी कोने में क्यों ना खेल रही हो, अपने देश और अपने फेवरेट खिलाड़ियों को चियर करने के लिए फैंस पहुंच ही जाते हैं। ऐसे ही कुछ हरारे में देखने को मिले। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया प्रैक्टिस कर रही थी और कुछ भारतीय समर्थक अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। इन्हीं फैंस में से एक फैन सीधे बिहार की राजधानी पटना से खासतौर पर ईशान किशन को देखने आया था।

    वायरल हुआ वीडियो

    वायरल हुआ वीडियो

    आशीष नाम का एक फैन खासतौर पर ईशान किशन को देखने के लिए पटना से जिम्बाब्वे पहुंचा। भारतीय पत्रकार विमल कुमार के यूट्यूब चैनल पर आशीष ने कहा कि वो ईशान के सबसे बड़े फैन है और उनका घर पटना के कंकड़बाग में है, जो ईशान के घर से केवल 5 से 10 किलोमीटर की दूरी पर है।

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आशीष अन्य फैंस के साथ स्टेडियम के दरवाजें पर घंटों खड़े रहे। ईशान जब प्रैक्टिस कर चेंजिंग रूम की ओर लौट रहे थे, तब आशीष ने उन्हें आवाज देकर अपने पटना से होने की बात बताई।

    ईशान ने ली सेल्फी

    ईशान ने ली सेल्फी

    आशीष के पटने से होने के बात सुनकर ईशान किशन तुरंत अपने फैन के पास पहुंचे और उनसे कुछ बात भी की। युवा भारतीय खिलाड़ी ने भी फैन को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी भी ली। ईशान के बाद ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी फैंस से जाकर मिले और उनके साथ फोटो भी क्लिक कराई। वाकई में ये टीम इंडिया की प्रैक्टिस देखने के लिए आए फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं रहा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खासा पसंद किया जा रहा है।

    ईशान ने खेले सिर्फ 3 वनडे

    ईशान ने खेले सिर्फ 3 वनडे

    24 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने अभी तक केवल 3 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 29.33 की औसत से कुल 88 रन बनाने में सफल रहे। 3 पारियों में वह एक फिफ्टी भी लगा चुके हैं। शानदार फॉर्म में होने के बाद भी आगामी एशिया कप के लिए ईशान को ना तो टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में कोई जगह मिली और ना ही उनको रिजर्व खिलाड़ियों में ही चुना गया। ऐसे में इस वनडे सीरीज में वह मिले मौकों पर जरूर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+