आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के विनर का ऐलान, इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मार ली बाजी

फखर जमान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले और दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में लगातार शतक जमाये।

Fakhar Zaman

ICC Player of the month: आईसीसी ने अप्रैल महीने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मन्थ अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड से एक-एक खिलाड़ी नोमिनेट था और पाक से फखर जमान ने बाजी मारते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईसीसी ने वेबसाईट पर यह बताया है।

फखर जमान ने रावलपिंडी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 180 रनों की नाबाद पारी खेल 337 रन का लक्ष्य चेज किया था। कीवी टीम को हराने में उनका बड़ा योगदान रहा था। पाकिस्तान ने वनडे में अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया था। उनकी पारी में 17 चौके और 6 छक्के आये थे।

इससे पहले वनडे मैच में भी जमान के बल्ले से शतकीय पारी आई थी। पाकिस्तानी टीम ने पहले वनडे मैच में भी कीवी टीम को हराया था। इससे पहले फखर जमान ने टी20 सीरीज के दौरान उन्होंने पहले मुकाबले में लाहौर में 47 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। अगले मैचों में वह नहीं खेले लेकिन वनडे में आते ही तहलका मचा दिया।

आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुने जाने के बाद फखर जमान ने कहा कि अप्रैल महीने का यह अवॉर्ड मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह महीना मेरे करियर का हाईलाईट रहा है। लाहौर, कराची और रावलपिंडी में अपने लोगों के सामने खेलना अच्छा एहसास रहा है।

पाक खिलाड़ी ने कहा कि मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो शतक जड़ने का आनन्द उठाया लेकिन दूसरे मैच में बनाये गए 180 रन मेरे फेवरेट हैं। आशा करता हूं कि मैं यह मोमेंटम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में जारी रख पाऊंगा।

गौरतलब है कि नोमिनेटड खिलाड़ियों की लिस्ट में दो और नाम भी थे। इनमें श्रीलंका से प्रभात जयसूर्या का नाम शामिल था। आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी ही चर्चा रही थी। उनके अलावा न्यूजीलैंड के इमर्जिंग खिलाड़ी मार्क चैपमैन का नाम भी इसमें था। दोनों को पछाड़ते हुए जमान यह अवॉर्ड जीत गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+