IND vs PAK: फखर जमां ने अंतिम ओवर में की गड़बड़ी, टपकाया आसान सा कैच तो खुशी से झूम उठे सूर्यकुमार यादव
एशिया कप के सुपर 4 चरण की शुरुआती मैच को पाकिस्तान ने जीतकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पक्का कर लिया है। वहीं हार के साथ ही भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई है।
नई दिल्ली, 5 सितंबर। एशिया कप के सुपर 4 चरण की शुरुआती मैच को पाकिस्तान ने जीतकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पक्का कर लिया है। वहीं हार के साथ ही भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। भारत को अब श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना होगा। इसके अलावा भारत को दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहने पड़ेगा।

अंतिम ओवर में विश्नोई ने जड़े दो चौके
भारतीय टीम को रोहित शर्मा और केएल राहुल ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई थी। लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गिरने की वजह से भारतीय टीम 200 से अधिक स्कोर लगाने में सफल नहीं हो सकी। भारतीय टीम के लिए 181 रनों के लक्ष्य तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन अंतिम ओवर की आखिरी दो गेंदों पर रवि विश्नोई ने दो चौके लगाकर टीम को 180 के पार पहुंचा दिया।

फखर जमां से हुई अंतिम ओवर में बड़ी गलती
अंतिम ओवर में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ओवर फेंकने आए। पहली 4 गेंद पर सिर्फ 2 रन आए और ऐसा लग रहा था कि भारत 180 के करीब भी नहीं पहुंच पाएगी। विराट कोहली के रन आउट होने के बाद रवि विश्नोई बल्लेबाजी करने आए और दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगा दिए। दोनों ही बार डीप प्वाइंट पर खड़े फखर जमां गेंद पकड़ने में असफल रहे। फखर जमां के हाथ से गेंद लगकर छिटक गई और बाउंड्री पार हो गई।

ड्रेसिंग रूम में खुशी से झूम उठे भारतीय खिलाड़ी
बिश्नोई का कैच छूटने के बाद गेंद बाउंड्री लाइन के पार कर गई। इसके बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। खासतौर पर सूर्यकुमायर यादव का रिएक्शन सबसे अलग था। फखर जमां को देखकर बाबर आजम हैरान रह गए, वहीं गेंदबाज हारिस रऊफ भी मैदान पर बैठकर अपना सिर पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर मैच के दौरान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अर्शदीप सिंह ने भी छोड़ा था कैच
वहीं जब भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी तो अर्शदीप सिंह से एक बड़ी चूक हुई। रवि विश्नोई की गेंद पर आसिफ अली ने एक जोरदार शॉट लगाया। गेंद हवा में लंबे समय तक रहने के बाद अर्शदीप के पास गिरी, लेकिन वह इसे पकड़ने में सफल नहीं हो सके। अर्शदीप सिंह इस घटना के बाद से ही ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनका बचाव किया है।












Click it and Unblock the Notifications