हो गया ऐलान, RCB के बाद एक बार फिर सुपर किंग्स में लौटे फाफ डुप्लेसिस, करेंगे टीम की कप्तानी

Faf Du Plessis Joins Super Kings: मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन फाफ डुप्लेसिस सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

Faf Du Plessis Joins Super Kings: मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन के लिए टीमों का ऐलान कर दिया गया है। इस सीजन कुल छह टीमें इस सीजन में हिस्सा लेंगी। आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी इस लीग में खेलती नजर आएगी।

डुप्लेसिस की सुपर किंग्स में वापसी: साल 2011 से 2021 तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले फाफ डुप्लेसिस की एक बार फिर इस टीम में वापसी हुई है। मेजर लीग क्रिकेट की टीम टेक्सास सुपर किंग्स के लिए फाफ डुप्लेसिस इस सीजन खेलते नजर आएंगे। डुप्लेसिस लंबे समय बाद एक बार फिर सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आने वाले हैं।

Faf Du Plessis

बनाया गया है टीम का कप्तान: इस लीग के लिए फाफ डुप्लेसिस को टीम का कप्तान बनाया गया है। डुप्लेसिस के अलावा डेवोन कॉनवे, अंबाती रायुडू, डेविड मिलर, ड्वेन ब्रावो, डेनियल सैम्स और मिचेल सेंटनर जैसे बड़े सितारे भी इस लीग में खेलते दिखाई देंगे। लीग का आगाज 13 जुलाई को टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में होने जा रहा है। जिस पर फैंस की नजरें बनी हुई है।

आईपीएल में है आरसीबी के कप्तान: फाफ डुप्लेसिस आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी करते हैं। बल्ले से आईपीएल का 16वां सीजन प्लेसिस के लिए शानदार गुजरा था। वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप भी दिया गया। आरसीबी से पहले सीएसके के लिए प्लेसिस ने आईपीएल में टोटल 100 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2935 रन बनाए हैं।

टेक्सास सुपर किंग्स का स्क्वाड: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रस्टी थेरॉन, लाहिरू मिलानताहा, समी असलम, कोडी चेट्टी, सैतेजा मुकामल्ला, केल्विन सैवेज, मिलिंद कुमार, कैमरन स्टीवेन्सन, जिया शहजाद, डेवोन कॉनवे, अंबाती रायुडू, डेविड मिलर, गेराल्ड कोएट्जी, ड्वेन ब्रावो, डेनियल सैम्स, मिचेल सेंटनर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+