Fact Check: क्या फाइनल में 1.5 लाख लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
World Cup Final viral video: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिलने के साथ ही भारतीय फैंस का दिल टूट गया। भारत की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो वायरल हो रही है। कुछ वीडियो में रोहित शर्मा के कैच को ड्रॉप कैच बताया जा रहा है तो वहीं कुछ वीडियो ऐसे दावे कर रहे हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला दोबारा खेला जा सकता है। हालांकि वनइंडिया की टीम ने फैक्ट चेक के दौरान पाया कि यह सारी ही वीडियो फेक है।
वायरल हो रहा एक और वीडियो: इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले के दौरान डेढ़ लाख लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। वन इंडिया के फैक्ट चेक में यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी निकला। इस वीडियो के पड़ताल करने के बाद पता चला कि यह वीडियो पूरी तरह से एडिटेड है।

साप्ताहिक पत्रिका ने किया था दावा: 19 नवंबर 2023 यानी कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला वाले दिन एक साप्ताहिक पत्रिका पांचजन्य नामक वेरीफाइड अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया था। इस वीडियो को 8000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और चार लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वीडियो में दावा किया गया था की फाइनल मैच के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया लेकिन जब इसकी पड़ताल की गई तो यह वीडियो भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान की निकली। इसी मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया था।
भारत ने गंवाया मौका: साल 2023 में भारत के पास वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का शानदार मौका था। भारतीय टीम ने लगातार 10 मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से इस साल वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हो जाएगी। लेकिन फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और उसका वर्ल्ड कप का जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया।












Click it and Unblock the Notifications