Fact check: क्या सचमुच हार्दिक पंड्या की हो गई है मुंबई इंडियंस में वापसी, सस्पेंस देख हिला फैंस का दिमाग

Fact check IPL 2024 Hardik Pandya: बॉलीवुड डायरेक्टर अब्बास मस्तान की फिल्मों की तरह हार्दिक पंड्या को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस या गुजरात टाइटंस किस टीम का हिस्सा होंगे। इसको लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। 26 नवंबर रविवार को शाम में गुजरात टाइटंस की टीम ने हार्दिक पंड्या को अपने साथ रिटेन करने की खबर शेयर की थी। लेकिन इसके 2 घंटे बाद ही हार्दिक पंड्या एक बार फिर से ट्रेंड करने लगे।

मुंबई में शामिल पंड्या: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को कैश देकर हार्दिक पंड्या को अपने साथ जोड़ा है। मुंबई इंडियंस की टीम ने कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को ट्रेड कर हार्दिक पंड्या को खरीदने का काम किया है। यानी कि आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते दिखाई देंगे।

Fact check 1

पंड्या को लेकर कंफ्यूजन बरकरार: हार्दिक पंड्या को लेकर काफी कंफ्यूज दिखाई दे रहे हैं। अभी भी कई वेबसाइट ऐसी दावा कर रही है कि हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस में ही बने रहेंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील साइन हो चुकी है। आईपीएल के बाकी टीमों की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन भी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल में हिस्सा लेने वाली है।

धोनी खेलेंगे आईपीएल: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले आईपीएल के दौरान ही आईपीएल 2024 में खेलने की इच्छा जाहिर की थी। महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। चेन्नई की टीम ने कई ऐसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है जो पिछले सीजन तक टीम के साथ बने हुए थे। इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने इस साल आईपीएल खेलने से इनकार कर दिया है। ऐसे में चेन्नई को मिनी ऑप्शन के दौरान एक ऑलराउंडर खिलाड़ी की जरूरत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+