Fact Check: बांग्लादेश के हिन्दू क्रिकेटर लिटन दास का जला दिया घर? जानिए मामले पर बड़ा अपडेट
Fact Check: बांग्लादेश में हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत के लिए उड़ान भर दी थी और सोमवार को वह भारत आ गईं। तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में उपद्रव करने वाले लोगों ने कुछ सेलिब्रिटीज को भी अपना निशाना बना लिया। ऐसी खबरें भी आईं थीं कि क्रिकेटर लिटन दास को भी चपेट में लिया गया है।
छात्र विरोध के कारण छिड़ी हिंसा ने पीएम शेख हसीना को पद से हटा दिया। खबरें आई थीं कि लिटन दास के घर को घेरकर भीड़ ने आग लगा दी और इसे जला दिया। हमने इस बात का फैक्ट चेक कर जान्ने का प्रयास किया तब इसकी सच्चाई सामने आ गई।

इस बात में सच्चाई है कि बांग्लादेश के किसी खिलाड़ी का घर जलाया गया है लेकिन यह लिटन दास नहीं हैं। पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का घर जला दिया गया है। मोर्तजा पर भीड़ ने अपना गुस्सा निकालते हुए घर को निशाना बनाया और इसे आग लगा दी।
दरअसल मोर्तजा सांसद हैं और वह शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग से ही चुनावी मैदान में उतरे थे। खुलना डिवीजन के नरैल-2 निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य मशरफे मुर्तजा ने इस वर्ष के शुरू में बांग्लादेश में हुए आम चुनावों में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में पुनः अपनी सीट जीती थी।
बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार कि 76 वर्षीय शेख हसीना के खिलाफ बड़े पैमाने पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश छोड़ने पर उपद्रवियों ने मशरफे मुर्तजा के घर पर हमला किया और आग लगा दी। आरोप हैं कि मुर्तजा ने इस मामले में छात्रों का साथ नहीं दिया।
अपने क्रिकेट करियर के दौरान मशरफे मुर्तजा ने बांग्लादेश के लिए 117 मैचों में कप्तानी की, जो उनके देश के लिए सबसे ज़्यादा है। उन्होंने 36 टेस्ट, 220 वनडे और 54 टी20 मैचों में 390 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए और 2,955 रन बनाए। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मशरफे मुर्तजा 2018 में शेख हसीना की अवामी लीग में शामिल हो गए और नरैल-2 निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए।












Click it and Unblock the Notifications