Explainer: क्या टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम? सामने आया ताजा अपडेट
Explainer: पिछले एक साल के घटनाक्रम को देखें तो भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बीते 12 महीनों में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों के बांग्लादेश दौरे रद्द हो चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि क्या आने वाले समय में दोनों देशों के बीच क्रिकेट खेला जाएगा या नहीं।
हालांकि भारतीय टीम के दौरे बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल के कारण रद्द हुए थे। इस बीच आईपीएल से बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किया गया है।

भारतीय टीम का एक और बांग्लादेश दौरा सितंबर में प्रस्तावित है, लेकिन इस दौरे को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि विदेश दौरे के लिए अंतिम फैसला भारत सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है। जब तक सरकार की ओर से हरी झंडी नहीं मिलती, तब तक टीम इंडिया का बांग्लादेश जाना मुश्किल माना जा रहा है।
मुस्तफिजुर रहमान के मामले से वर्ल्ड कप पर सवाल
इसी बीच आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद अटकलें तेज हो गईं कि क्या इसका असर आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप पर भी पड़ेगा। खास तौर पर यह सवाल सामने आया कि क्या बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आएगी या नहीं।
क्या कहती हैं ताजा रिपोर्ट्स
हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा बैठक करने की खबरें सामने आई है। बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप को लेकर कोई बात नहीं की है। वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश का शेड्यूल पहले से तय है और फिलहाल इसमें किसी तरह के बदलाव के संकेत नहीं हैं। बोर्ड स्तर पर भी इस टूर्नामेंट को लेकर कोई असमंजस नहीं है।
पाकिस्तान की टीम नहीं आएगी भारत
यहां एक अहम बात यह भी है कि पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आएगी, यह फैसला किसी विवाद के कारण नहीं बल्कि दोनों बोर्ड्स की आपसी सहमति से लिया गया है। इसी तरह का उदाहरण पहले भी देखने को मिला था, जब भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं गई थी और उस टूर्नामेंट के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी घटनाओं के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेटिंग संबंध अच्छे नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications