EXPLAINER: इंग्लैंड की टीम ने क्यों पहनी लाल जर्सी और टोपी? जानें आखिर क्या है वजह
EXPLAINER, IND Vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन का माहौल थोड़ा अलग और भावुक नजर आया। इंग्लैंड के खिलाड़ी लाल टोपी और लाल रंग की पट्टियों के साथ नजर आए। दरअसल, यह सब "रेड फॉर रूथ" अभियान का हिस्सा था। यह एक विशेष दिन होता है जिसे हर साल लॉर्ड्स में मनाया जाता है।
क्या है 'रेड फॉर रूथ' अभियान? (EXPLAINER, IND Vs ENG 3rd Test)
"रेड फॉर रूथ" एक खास पहल है, जिसे पूर्व इंग्लैंड कप्तान एंड्रू स्ट्रॉस ने अपनी पत्नी रूथ की याद में शुरू किया था। साल 2018 में रूथ का निधन एक दुर्लभ प्रकार के लंग कैंसर के कारण हुआ था। यह कैंसर उन लोगों को होता है जो कभी स्मोकिंग नहीं करते। इस फाउंडेशन का मकसद ऐसी ही बीमारियों से जूझ रहे परिवारों की मदद करना और समाज में जागरूकता फैलाना है। इस दिन खिलाड़ी, फैंस और कमेंटेटर सभी लाल रंग पहनते हैं।

मैच के दौरान भारत ने गंवाया मौका
जहां एक तरफ लॉर्ड्स पर 'रेड फॉर रूथ' की भावनात्मक झलक देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर मैदान पर टीम इंडिया के लिए एक अहम मौका हाथ से निकल गया। इंग्लैंड की पारी के 87वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जैमी स्मिथ को फंसाया। गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधा दूसरे स्लिप पर खड़े केएल राहुल की तरफ गई। राहुल ने गेंद की ओर सही मूवमेंट किया और दोनों हाथ भी लगाया, लेकिन कैच उनके हाथों से छूट गया। यह एक आसान कैच माना जा रहा था, जिसे ड्रॉप कर देना टीम इंडिया के लिए झटका साबित हुआ। सिराज का चेहरा इस मौके पर सब कुछ बयां कर रहा था। वे बेहद निराश नजर आए और कुछ पल तक बस राहुल को देखते रह गए।
इंग्लैंड ने बनाए 387 रन
लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन पर समेट दी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल चार विकेट पर 251 रन से समाप्त किया था। दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाया और भारत की वापसी की नींव रखी। बुमराह ने पहले सत्र में ही तीन बड़े विकेट लेकर इंग्लैंड की उम्मीदों को झटका दिया।
उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स (44), शतकवीर जो रूट (104) और क्रिस वोक्स (0) को आउट किया। इसके बाद जेमी स्मिथ (51) और ब्रायडन कार्स (56) ने आठवें विकेट के लिए 80 से अधिक रनों की अहम साझेदारी की। मोहम्मद सिराज ने इस साझेदारी को तोड़ते हुए स्मिथ को आउट किया। बुमराह ने जोफ्रा आर्चर को आउट कर अपना पांचवां विकेट लिया और इंग्लैंड की कमर तोड़ दी।












Click it and Unblock the Notifications