EXPLAINER: फिर टूट सकता है दिल्ली का ट्रॉफी जीतने का सपना, इस वजह से बढ़ सकती है परेशानी

IPL 2025 Delhi capitals EXPLAINER: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आरसीबी के खिलाफ मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पिछली हार को भुलाकर दिल्ली की कोशिश केकेआर के खिलाफ जीत हासिल करने की होगी। दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट का आगाज शानदार अंदाज में करते हुए शुरुआती चार मुकाबलों में जीत हासिल की थी। लेकिन मुंबई के खिलाफ पांचवें मैच में टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

जीत की पटरी से उतरी दिल्ली (IPL 2025 Delhi capitals EXPLAINER)

आईपीएल शुरू होने से पहले अधिकांश दिग्गजों दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ से बाहर की टीम बताया था। लेकिन अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली ने सभी को गलत साबित करते हुए शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में करते हुए लगातार जीत हासिल की। ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन फिर टीम जीत की पटरी से उतर गई।

EXPLAINER 1

दिल्ली की सबसे बड़ी परेशानी

फाफ डु प्लेसिस और जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने अब तक दिल्ली के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। वहीं फाफ डु प्लेसिस जहां फिटनेस से जूझ रहे हैं तो वहीं जेक फ्रेजर-मैकगर्क मिले मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में दिल्ली को ओपनिंग जोड़ी से अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई है। हालांकि, अभिषेक पोरेल ने जरूर अपने खेल से सभी को खासा प्रभावित किया है।

टी नटराजन का नहीं खेलना पड़ा भारी

डेथ ओवर में हर टीम को एक अच्छे गेंदबाज की जरूरत होती है। मिचेल स्टार्क के अलावा मोहित शर्मा ने अंतिम ओवरों में कुछ अच्छे प्रदर्शन किए थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बन पा रही है। जबकि नेटराजन डेथ ओवर्स के काफी शानदार गेंदबाज माने जाते हैं। नटराजन को दिल्ली ने 10.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था, लेकिन उन्होंने इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में दिल्ली की ये गलती भी उनकी परेशानी का बड़ा कारण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+