Explained: ईशान किशन को क्यों किया जाएगा एशिया कप की टीम से बाहर? जान लीजिए बड़ा कारण

Ishan Kishan: एशिया कप के लिए भारतीय टीम के घोषणा जल्दी ही होनी है, ऐसे में उन प्लेयर्स के ऊपर नज़रें हैं, जिनको टीम में शामिल किया जाना है। ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इस बीच पंत की जगह विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन को पहली पसंद माना जा रहा है।

सैमसन टीम में शामिल होंगे, तब भी दूसरे विकेटकीपर के रूप में भी एक प्लेयर की आवश्यकता होगी। वहां दो नामों को रेस में देखा जा रहा है। दोनों में से एक खिलाड़ी हाल ही में इंग्लैंड दौरे से आया है। पंत की जगह ध्रुव जुरेल को इंग्लैंड में अंतिम टेस्ट खेलने का मौका मिला था।

ishan kishan

एशिया कप की टीम में ध्रुव जुरेल और जितेश शर्मा का नाम रेस में है, तो एक सवाल निकलकर सामने आता है कि ईशान किशन कहां चले गए हैं। ईशान किशन को टीम से बाहर क्यों रखा जा रहा है। एशिया कप में भी किशन टीम इंडिया का हिस्सा क्यों नहीं बनेंगे।

Ishan Kishan क्यों रहेंगे बाहर

दरअसल ईशान किशन चोट से परेशान हैं। एक बार चोटिल होकर वह ठीक हो गए थे लेकिन फिर से चोटिल हो गए। इस वजह से उनको एशिया कप की टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में भी शामिल नहीं किया जा सकेगा। किशन को इंतजार करना पड़ेगा।

ईशान किशन को आईपीएल में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। घुटने में लगी यह चोट जल्दी ही ठीक हो गई थी लेकिन किसे पता था कि यह ख़ुशी ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। जुलाई में ईशान किशन एक बार फिर से चोटिल होकर बाहर बैठ गए।

Ishan Kishan नहीं हैं फिट

स्कूटी से हुए एक हादसे के कारण उनके टखने में चोट लगी जिससे उनके बाएँ पैर पर दस टांके आए और उस पर प्लास्टर लगाया गया। इस वजह से वह पंत की जगह खेलने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट के लिए फिट नहीं थे। अब सीधा उनको एशिया कप में शामिल नहीं किया जा सकता। कहीं न कहीं घरेलू क्रिकेट में खेलकर उनको मैच फिटनेस हासिल करनी पड़ेगी, तभी बात बन पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+