Explained: संजू सैमसन क्यों नहीं कर रहे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी? जानिए बड़ा कारण
SRH vs RR: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आगाज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से कर दिया। हैदराबाद और राजस्थान के बीच मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के पास धाकड़ प्लेयर्स हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए हैदराबाद को बैटिंग कर स्कोर सेट करने का न्योता दिया। इस बीच बड़ी खबर यह रही कि संजू सैमसन कप्तान के तौर पर मैदान पर नहीं आए। वह टॉस करने के लिए कमिंस के साथ मौजूद नहीं थे।

रियान पराग ने टॉस जीता और उन्होंने ही गेंदबाजी करने का फैसला बताया। कई फैन्स के मन में यह सवाल जरूर होगा कि संजू सैमसन कप्तान क्यों नहीं हैं। जब रेगुलर कप्तान सेमसन हैं, तो टॉस करने के लिए भी तो उनको ही आना चाहिए था, तो ऐसा क्यों नहीं हुआ।
फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान संजू सैमसन के ऊँगली में चोट लगी थी। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। सैमसन को बतौर बल्लेबाज ही खेलने के लिए अनुमति मिली है और वह कीपिंग नहीं कर सकते। इस स्थिति में राजस्थान रॉयल्स ने एक नया कप्तान बना दिया।
SRH vs RR: सैमसन बने इम्पैक्ट प्लेयर
पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण रियान पराग को अगले तीन मैचों के लिए राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी थमाई गई है। हालांकि संजू सैमसन मुकाबले में खेलेंगे लेकिन उनको अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं करते हुए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
SRH vs RR: कौन है कीपर
एक सवाल यह भी है कि सैमसन कीपिंग नहीं करेंगे, तो राजस्थान रॉयल्स का कीपर कौन होगा। इसका जवाब यह है कि टीम में ध्रुव जुरेल भी शामिल हैं। उनको बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है। जुरेल को अंतिम ग्यारह में जगह मिली है। हेटमायर, फारूकी, आर्चर और तीक्ष्णा के रूप में चार विदेशी प्लेयर हैं।












Click it and Unblock the Notifications