Explained: ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद भी रोहित शर्मा क्यों हो सकते हैं पर्थ टेस्ट से बाहर?

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का पहले टेस्ट में खेलना तय नहीं है। उनके खेलने पर अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि रोहित शर्मा या बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

रोहित ने सिर्फ यही कहा था कि वह खेलेंगे या नहीं, इस पर नहीं बता सकता। इस बयान से चीजें साफ़ हो जाती हैं कि शायद रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट से बाहर होंगे। टीम इंडिया के साथ ट्रेवल करने के बाद भी वह पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।

rohit sharma

इंडिया टुडे की हालिया रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्र के अनुसार बताया गया है कि रोहित शर्मा टीम के साथ ट्रेवल करने के बाद भी शायद उपलब्ध नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलियाई कंडीशंस में खुद को ढालने के लिए रोहित शर्मा टीम के साथ गए हैं लेकिन बाद में वापस आ सकते हैं।

बताया गया है कि वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ होंगे। जब उनकी छुट्टी समाप्त होगी, तो वह वापस टीम से जुड़ जाएंगे। उस दौरान उनके पास कंडीशंस में ढलने का समय नहीं होगा। इस वजह से एक बार ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद वह फिर से वापस भारत लौट सकते हैं। ऐसे में पर्थ टेस्ट से शायद वह बाहर हो जाएंगे।

हालांकि फ़िलहाल कयास लगाए जा रहे हैं। टेस्ट मैच नजदीक आने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग जाएगा और पता चल जाएगा कि रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट मैच की शुरुआत 22 दिसम्बर से हो जाएगा।

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत की राह काफी मुश्किल है। भारत को अपनी इस अंतिम सीरीज में 4-0 से जीत दर्ज करनी होगी और अन्य टीमों के परिणाम पर भी निर्भरता रहेगी, आने वाले समय में स्थिति साफ़ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+