Explained: रियान पराग लगातार दूसरे मैच में क्यों बने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान? क्या संजू सैमसन को हटा दिया
RR vs KKR: राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच आईपीएल मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इससे पहले रॉयल्स ने अपना मैच हैदराबाद में खेला था और हार का सामना भी करना पड़ा था। यही स्थिति केकेआर टीम की भी रही थी। केकेआर को आरसीबी ने उनके ही घर में हरा दिया था।
संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए केकेआर के खिलाफ कप्तानी नहीं कर रहे हैं। यह जिम्मेदारी रियान पराग के पास है। पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ भी कुछ यही देखने को मिला था। वहां भी रियान पराग ने ही कप्तानी की थी और अब लगातार दूसरे मुकाबले में वह राजस्थान को लीड कर रहे हैं।

संजू सैमसन को ऊँगली में चोट लगी है, इसके बाद उनको विकेटकीपिंग करने के लिए फिट नहीं माना गया है। उनको पूरी तरह से ठीक होकर वापसी करने में समय लगेगा। इस वजह से सैमसन को सिर्फ बल्लेबाज के रूप में ही उपयोग किया जा रहा है।
Riyan Parag की कप्तानी में खेल रहे सैमसन
रियान पराग को उनकी जगह कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। आईपीएल के तीन मैचों में सैमसन सिर्फ बैटिंग से ही अपना योगदान दे सकते हैं। इसे देखते हुए पराग को लीड करने की जिम्मेदारी दी गई। पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ सैमसन ने फिफ्टी जमाई थी लेकिन केकेआर के खिलाफ वह 13 रन बनाकर आउट हो गए।
Riyan Parag के लिए बड़ा मौका
रियान पराग के लिए इस मुकाबले में कप्तानी करना अच्छी बात इसलिए है क्योंकि गुवाहाटी से वह आते हैं और असम में काफी ज्यादा लोग उनको पसंद करते हैं। अपने घरेलू मैदान पर जाकर कप्तानी करने का सौभाग्य मिलना भी एक बड़ी बात होती है।
राजस्थान रॉयल्स और केकेआर दोनों ही टीमों को अपने-अपने पहले मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा था। केकेआर को आरसीबी ने सीजन के पहले ही मुकाबले में पराजित किया था। राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले मैच में हराया था।












Click it and Unblock the Notifications