Explained: ऋषभ पंत को टेस्ट रैंकिंग में क्यों मिला सीधा छठा स्थान? 21 महीने बाद की है वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में धाकड़ प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में धमाका किया है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में उन्होंने छठा स्थान हासिल किया है। उनके 731 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

पंत से आगे एक और भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं। एक ही मैच खेलकर पंत रैंकिंग में ऊपर आ गये, यह सोचने वाला विषय है। फैन्स के मन में सवाल भी होता है कि एक ही मैच खेलने पर ऐसा कैसे हो सकता है। इसके पीछे कुछ नियम हैं।

rishabh pant

टेस्ट क्रिकेट में ​​निष्क्रियता के कारण रैंकिंग लिस्ट से हटाए गए खिलाड़ी अपने अंक बरकरार रख सकते हैं, जो अधिक मैच छूटने पर धीरे-धीरे कम होते जाते हैं। इसलिए बांग्लादेश के खिलाफ दिसंबर 2022 से नहीं खेलने के बावजूद पंत के 797 अंकों की टैली जीरो नहीं हुई और वहीं से उनको रैंकिंग में आने का मौका मिला। जो अंक कम हुए, वो मैच छूटने के कारण हुए थे लेकिन उनके पूरे अंक नहीं काटे गए।

आईसीसी की वेबसाईट पर मैच के बाद रैंकिंग के आंकड़े प्रदर्शित किये जाते हैं। हर सप्ताह अलग-अलग प्रारूप में रैंकिंग जारी की जाती है। बुधवार को रैंकिंग आती है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को रैंकिंग में दसवां स्थान मिला लेकिन ज्यादा चर्चा पंत की थी कि एक बार खेलते हे उनको सीधा छठा स्थान कैसे मिल गया। लोगों को शायद आईसीसी का यह नियम नहीं पता जिसमें नहीं खेलने वाले खिलाड़ी के अंक मैच दर मैच कम होते हैं।

ऋषभ पंत के पास अपनी रैंकिंग में सुधार करने का मौका अब है। अगर वह कानपुर टेस्ट मैच में धांसू बैटिंग करते हैं, तो रैंकिंग में एक बार फिर से सुधार देखने को मिल सकता है। वह अपने रेटिंग पॉइंट्स बढ़ाते हुए आगे जा सकते हैं। जायसवाल को पीछे छोड़ने का मौका भी ऋषभ पंत के पास रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+