Explained: बाबर आज़म को क्यों किया गया एशिया कप की टीम से बाहर? कारण आया सामने
Babar Azam: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में रविवार को कुछ बड़ा देखने को मिला। एशिया कप की टीम में बाबर आज़म को शामिल नहीं किया गया। बाबर आज़म के अलावा मोहम्मद रिज़वान का नाम भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया। यह देखकर फैन्स को हैरानी तो हुई होगी।
बांग्लादेश दौरे पर भी बाबर और रिज़वान को शामिल नहीं किया गया था लेकिन एशिया कप थोड़ा अलग और बड़ा इवेंट हो जाता है। ऐसे में सीनियरों को टीम में शामिल करने की उम्मीद की जा रही थी। टीम का प्रदर्शन बेहतर हो, इसके लिए बाबर और रिज़वान को लाना जरूरी था।

इस बीच पाकिस्तानी टीम के कोच माइक हेसन ने बताया है कि क्यों इस सीनियर खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया गया है। बाबर आज़म को अपने गेम पर ध्यान देने और सुधार के लिए कहा गया था। इस वजह से टीम में शामिल नहीं किया गया।
Babar Azam को लेकर कोच की प्रतिक्रिया
माइक हेसन का कहना है कि इस बात में कोई शक नहीं कि बाबर से कुछ क्षेत्रों में सुधार करने को कहा गया है, खासकर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ और उनके स्ट्राइक रेट के मामले में, इस वजह से उनको टीम में जगह नही मिली।
Babar Azam के आंकड़े खराब
माइक हेसन की बात को ही देखा जाए, तो यह ठीक भी है क्योंकि बाबर आज़म स्पिनरों के खिलाफ रन ही नहीं बना पा रहे और काफी धीमी बैटिंग करते हैं। एशिया कप टी20 प्रारूप में तो बाबर आज़म का नाम टॉप पांच में भी नहीं है। सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में रिज़वान का नाम है।
टी20 इंटरनेशनल में कम स्ट्राइक रेट
टी20 इंटरनेशनल में बाबर आज़म ने 39 से ज्यादा के औसत से 4200 से ज्यादा रन बनाए हैं लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट महज 129 का रहा है। मॉडर्न डे टी20 में अब स्ट्राइक रेट काफी मायने रखती है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, उस हिसाब से स्ट्राइक रेट की वैल्यू भी बढ़ती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications