Explained: रोहित शर्मा ने बेंगलुरु टेस्ट की पिच को लेकर क्या कहा? दूसरे दिन की खेल समाप्ति पर बोले हिटमैन

India vs New Zealand 1st Test: बेंगलुरु टेस्ट में कीवी गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया बुरी तरह धराशाई हो गई। भारतीय टीम की बैटिंग यूनिट कमाल करने में नाकाम रही और महज 46 रनों के कुल स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गई। इस तरह के प्रदर्शन से टीम इंडिया का मजाक भी बना है।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद रोहित शर्मा ने पिच को लेकर अहम अपडेट दिया है। टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था। भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन का जिम्मा अब रोहित शर्मा ने खुद आगे आकर लिया है। उन्होंने गलती स्वीकार की है।

rohit sharma

भारतीय कप्तान ने कहा कि पहले बैटिंग करने का मेरा फैसला गलत था। मैं एक सपाट पिच की उम्मीद कर रहा था लेकिन मैं इस विकेट को अच्छी तरफ से पढ़ने में नाकाम रहा। विराट कोहली को नंबर तीन पर बल्लेबाजी कराने के फैसले को लेकर भी रोहित ने प्रतिक्रिया दी है।

रोहित ने कहा कि केएल और सरफराज की बैटिंग पोजीशन पर हम कोई बदलाव नहीं चाहते थे। इस वजह से विराट कोहली ने नंबर तीन पर आकर बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। जब कोई सीनियर ऐसा करता है तो यह एक अच्छा संकेत है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को बारिश के कारण टॉस नहीं हुआ था। आज भी कंडीशंस ओवरकास्ट थी और कीवी तेज गेंदबाजों ने इसका भरपूर फायदा उठा लिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को टिकने का मौका तक नहीं दिया। गेंद भी ऐसे हिल रही थी जैसे इंग्लैंड में हिलती है।

भारतीय टीम के बल्लेबाजों में सर्वाधिक स्कोर वाले खिलाड़ी ऋषभ पंत थे। पंत ने 20 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जायसवाल ने 13 रन बनाए। पांच बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पार थे। उनमें विराट कोहली का नाम भी शामिल है। आगामी तीन दिनों का खेल अब भारत के लिए काफी मुश्किल होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+