Explained: कैसे रोहित और हार्दिक पांड्या दोनों को 18-18 करोड़ में मुंबई कर सकती है रिटेन?

IPL 2025: पिछले साल आईपीएल से पहले अचानक रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटा दिया था। इसके बाद फैन्स का गुस्सा देखने को मिला था। रोहित शर्मा के बारे में कहा जा रहा है कि इस बार वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे। इस बारे में पुष्टि रिटेन लिस्ट आने पर ही होगी।

कुछ टीमें रोहित शर्मा को अपने साथ जोड़कर कप्तान बनाने का प्रयास कर सकती हैं। इन सबके बीच मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या के साथ रोहित शर्मा को रिटेन करने का प्रयास भी कर सकती हैं। अगर रोहित शर्मा को रिटेन किया जाता है, तो पैसों की बरसात होगी।

rohit and hardik

हालांकि आईपीएल रिटेंशन के लिए सैलरी ब्रेकेट रखे गए हैं। इसमें पहले रिटेन को 18 करोड़ रुपये मिलेंगे। दूसरे प्लेयर को 14 और तीसरे प्लेयर को 11 करोड़ देने होंगे। चौथे रिटेंशन को भी 18 करोड़ देने का प्रावधान है। इस स्थिति में हार्दिक पांड्या को बतौर कप्तान 18 करोड़ रुपये मिलना तय माना जा रहा है।

अगर रोहित शर्मा को भी 18 करोड़ की राशि दी जाती है, तो रिटेंशन में एक खिलाड़ी कम करना पड़ेगा। ऐसा करने पर दोनों दिग्गजों को समान रकम देकर टीम में लाया जा सकता है। अब यह चीज अहम रहेगी कि मुंबई इंडियंस रोहित को पहली पसंद या चौथी पसंद कैटेगरी में रखेगी या नहीं।

अगर रोहित शर्मा किसी भी टीम में नहीं जाते हैं और नीलामी पूल में जाने का फैसला लेते हैं, तो उनके ऊपर धन वर्षा देखने को मिल सकती है। रोहित शर्मा को 18 करोड़ रुपये की राशि से ज्यादा भी पैसा मिल सकता है। हालांकि इसकी संभावना कम ही है क्योंकि रोहित को ट्रेड करने का विकल्प भी कुछ टीमें देख रही हैं।

रोहित शर्मा के ऊपर लखनऊ सुपर जायंट्स की नजरें हैं। लखनऊ की टीम से अगर केएल राहुल को रिलीज कर दिया जाता है, तो एक नया कप्तान देखने को मिल सकता है और वह रोहित शर्मा हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+