'कोचिंग फ्रॉम होम मेरी समझ से परे है', PCB की 'हालत' पर पूर्व पाक कप्तान को याद आया कोरोना काल
पूर्व पाक कप्तान को यकीन नहीं हो रहा है पीसीबी ऐसा कर सकता है! जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक पाक बोर्ड ने मिकी ऑर्थर को हायर कर लिया है जो ऑनलाइन कोचिंग देंगे।

खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा मिकी आर्थर को राष्ट्रीय टीम के ऑनलाइन कोच के रूप में नियुक्त किया गया है जिस पर पूर्व पाक कप्तान सलमान बट ने प्रतिक्रिया दी है। बट ने कहा कि पाकिस्तानी बोर्ड इतना भी हताश नहीं होगा कि उन्होंने ऐसी नियुक्ति की होगी। उन्होंने कहा कि आर्थर एक सलाहकार के रूप में आ सकते हैं।
पूर्व बाए हाथ के बल्लेबाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर ये बात कही। वे कहता हैं कि, "पीसीबी इतना असहाय नहीं है कि उसे ऑनलाइन कोचों की तलाश करनी पड़े। यह सच नहीं हो सकता। मेरी समझ के अनुसार, वह (मिकी आर्थर) सलाहकार के रूप में आ सकतें है या टीम के साथ कुछ सेशन करने होंगे। एक ऑनलाइन कोच या टीम डायरेक्टर मेरी तो समझ से परे है।"
रिपोर्ट बताती हैं कि मिकी आर्थर पाकिस्तानी टीम के मुख्य कोच या डायरेक्टर के रूप में काम करने कर सकते हैं। लेकिन वे फिजिकली अभी टीम से तुरंत नहीं जुड़ पा रहे तो ऑनलाइन कोचिंग दे रहे हैं। लेकिन बट ने कहा कि एक मुख्य कोच को टीम के साथ मिलकर ही काम करना चाहिए क्योंकि आर्थर तब तक सही निर्णय नहीं ले पाएंगे जब तक कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट के सभी आंतरिक मामलों की जानकारी नहीं होगी।
बता दें आर्थर इस समय डर्बीशायर के मुख्य कोच हैं और कहा जा रहा है कि वह टीम से नाता तोड़ने के तुरंत इच्छुक नहीं हैं। उनके काउंटी चैम्पियनशिप सत्र के दौरान ऑनलाइन ही पाकिस्तान टीम के साथ रहने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन इस साल के अंत में भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए वे टीम में शामिल होंगे।
सलमान बट ने कहा है कि जब इंटरनेशनल टीम की बात हो तो कोचिंग फ्रॉम हॉम सही फैसला नहीं है। उनका कहना है इससे तो कोविड 19 के समय की याद आ जाती है जब सब वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, मिकी आर्थर के पास सपोर्ट स्टाफ का एक चुनिंदा ग्रुप होगा जो पाकिस्तान में टीम को ओपरेट करेगा। मिकी अनुभवी कोच हैं और अतीत में भी पाकिस्तान टीम के साथ रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके मार्गदर्शन में पाकिस्तान ने 2017 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications