'हार्दिक पंड्या को एमएस धोनी बनने की...,' पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया के कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में तिलक वर्मा अपनी फिफ्टी पूरी नहीं कर सके, क्योंकि भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर मैच खत्म कर दिया, जिसके कारण वर्मा 49 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौट गए। इसके बाद से पांड्या को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
आज यानी 12 अगस्त को चौथे टी-20 मैच में भारत का सामना एक बार फिर वेस्टइंडीज से होने जा रहा है। इस बीच पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने तिलक वर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि, 'यह एक दिलचस्प बात है। हार्दिक पंड्या को बहुत ट्रोल किया गया है और उनकी आलोचना की गई है।

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, 'हार्दिक पांड्या को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा लेकिन सवाल ये उठता है कि एक रिकॉर्ड को लेकर इतना ज्यादा बवाल क्यों किया जा रहा है। मुझे याद है एम एस धोनी ने एक बार विराट कोहली से मैच फिनिश करवाने के लिए खुद बड़ा शॉट नहीं खेला था और लगातार डिफेंस किया था।
'हार्दिक पांड्या को एम एस धोनी बनने की जरूरत नहीं'
उन्होंने आगे कहा कि, 'लेकिन वो धोनी थे और हार्दिक पांड्या को एम एस धोनी बनने की जरूरत नहीं है। अगर वो धोनी को अपना आइडल भी मानते हैं तब भी उनके जैसा बनने की जरूरत नहीं है।'
दरअसल, इस वाकया के बाद एक बार फिर जो उदाहरण सबसे ज्यादा दिया जा रहा है वो है एमएस धोनी और विराट कोहली को लेकर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2014 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल था, जहां धोनी और विराट कोहली मैदान पर थे। जब भारत को मैच जीतने के लिए सात गेंदों पर केवल एक रन की जरूरत थी तब धोनी कोई बड़ा शॉट नहीं खेला, बल्कि गेंद का बचाव किया और कोहली को स्ट्राइक पर ले आए। कोहली उस समय 42 गेंदों पर 67 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
धोनी ने कोहली को इशारा करते हुए कहा, 'आप इसे खत्म करें।' इस दृश्य ने फैंस का दिल जीत लिया। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि, 'तिलक वर्मा अपनी पहली तीन अंतरराष्ट्रीय पारियों में 30 प्लस स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने अपने पिछले खेलों में एक अर्धशतक बनाया था और इस बार भी एक अर्धशतक के करीब थे, वास्तव में, यह एक अर्धशतक होना चाहिए था।'












Click it and Unblock the Notifications