Robin Uthappa arrest warrant: रॉबिन उथप्पा के खिलाफ निकला वारंट, गिरफ्तारी के लिए घर पहुंची पुलिस

Robin Uthappa arrest warrant: पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। उथप्पा पर प्रोविडेंट फंड (पीएफ) में घोटाले का आरोप है। यह मामला सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा हुआ है, जहां उथप्पा के पास मैनेजमेंट की जिम्मेदारी थी। कंपनी के कर्मचारियों का आरोप है कि उनके वेतन से हर महीने पीएफ कटौती की जा रही थी, लेकिन वह पैसा उनके पीएफ अकाउंट में जमा नहीं किया गया।

रॉबिन उथप्पा को लेकर निकला वारंट (Robin Uthappa arrest warrant)

कर्मचारियों ने इस घोटाले के संबंध में कुल 23 लाख रुपये की राशि का मामला दर्ज कराया है। रॉबिन उथप्पा पर 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने पुलकेशिनगर पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है और इस आधार पर उथप्पा के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस उथप्पा के घर पहुंची है।

Robin Uthappa 1

कंपनी पर की जा सकती है कानूनी कार्रवाई

रॉबिन उथप्पा पर लगाया गया यह मामला गंभीर है, क्योंकि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत कर्मचारियों की पेंशन और भविष्य के लिए एक सुरक्षित निधि बनाई जाती है, और किसी भी कंपनी द्वारा कर्मचारियों का पीएफ काटना और उसे जमा न करना गैरकानूनी है। अगर यह आरोप सही साबित होते हैं तो कंपनी पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें जुर्माना और अन्य दंडात्मक कार्यवाही हो सकती है।

ऐसा रहा है उथप्पा का करियर

रॉबिन उथप्पा ने भारतीय क्रिकेट में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने 2006 में वनडे क्रिकेट में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और इसके बाद 2007 में टी20 क्रिकेट में भी कदम रखा। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे मैचों में 42 पारियों में 6 अर्धशतकों की मदद से 934 रन बनाए। वहीं 13 टी20 मैचों में 12 पारियों में 1 अर्धशतक के साथ 249 रन उनके नाम रहे। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी शानदार प्रदर्शन किया। 205 मैचों की 197 पारियों में 27 अर्धशतकों के साथ उन्होंने 4952 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+