BCCI ने कर दी एक बड़ी घोषणा, आईसीसी इवेंट्स में पुरुषों और महिलाओं की बराबर इनामी राशि

Jay Shah on Prize Money in ICC Events: आईसीसी इवेंट्स में एक बड़ा डेवलपमेंट हुआ है। आईसीसी इवेंट्स में अब पुरुष और महिला वर्ग में समान इनामी राशि होगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर आकर इसकी जानकारी दी। जय शाह ने अन्य क्रिकेट बोर्ड्स का धन्यवाद भी किया है।

जय शाह ने लिखा कि मुझे घोषणा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि जेंडर समानता की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। आईसीसी इवेंट्स में पुरुष और महिला वर्ग के लिए इनामी राशि अब समान होने वाली है। हम एक साथ आगे बढ़ेंगे।

jay shah

बीसीसीआई सचिव ने यह भी लिखा कि इस अहम कोशिश को प्राप्त करने के लिए मदद करने वाले साथी क्रिकेट बोर्डों का भी मैं धन्यवाद करता हूं। आइये हम एक ऐसे भविष्य के लिए काम करें जहाँ दुनिया में क्रिकेट हमेशा फलता फूलता रहे।

गौरतलब है कि जय शाह ने महिला क्रिकेट के सुधारों में कुछ अहम काम किये हैं। इनमें इनामी राशि और फीस प्रमुख है। बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेटरों की तरफ महिला क्रिकेटरों को भी मैच फीस देने की अहम घोषणा इससे पहले की थी। अब दोनों वर्ग में समान मैच फीस मिलती है।

हालांकि सेंट्रल अनुबंध में अब भी फर्क है लेकिन जिस तेजी से काम चल रहा है, उससे कहा जा सकता है कि महिला वर्ग के केन्द्रीय अनुबंध में भी जल्दी ही सुधार देखने को मिल सकता है। इस साल का अनुबंध तो फ़िलहाल घोषित किया जा चुका है। अगले साल उम्मीदें रहेंगी। इस साल भारत में आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+