20 वर्षीय खिलाड़ी की मौत से शोक में डूबी इंग्लैंड क्रिकेट टीम, जानिए अचानक कैसे हुई इस क्रिकेटर की मृत्यु
Josh Baker Passes Away: इंग्लैंड क्रिकेट के लिए एक दुःखद खबर सामने आई है। एक युवा खिलाड़ी की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ी के निधन को लेकर दुःख जताया है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है।
काउंटी क्रिकेट से इंग्लिश टीम का सफर तय करने वाले कई खिलाड़ी आए हैं। भविष्य में इंग्लिश टीम में आने के लिए तैयार हो रहे जोश बैकर का निधन हो गया है। वॉर्सेस्टरशायर के स्पिनर जोश बेकर का 20 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह अंदर तक झकझोर देने वाली खबर है।

इस सीजन बैकर ने दो काउंटी मैचों में भाग लिया था। बैकर के परिवार ने निधन के कारणों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बाकी चीजों को गोपनीय रखा गया है। क्लब की तरफ से भी इस बारे में कोई जानकारी प्रदान नहीं दी गई है। क्लब ने अपने इस खिलाड़ी के निधन पर पर दुःख जताया है।
वॉर्सेस्टरशायर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस अत्यंत कठिन समय के दौरान हम जोश के परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों का सपोर्ट करने के लिए समर्पित हैं। हम अपने दुःख में एकजुट हैं और उनकी (जोश की) यादों को उल्लेखनीय व्यक्ति के अनुरूप सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वॉर्सेस्टरशायर के मुख्य कार्यकारी एश्ले जाइल्स ने भी जोश के असामयिक निधन को लेकर घर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि बैकर के निधन की खबर ने हम सभी को स्तब्ध कर दिया है। वह एक टीम साथी नहीं बल्कि इससे भी अधिक था। जाइल्स ने यह भी कहा कि जोश हमारे क्रिकेट परिवार का अभिन्न अंग थे।
गौरतलब है कि दो हफ्ते बाद ही जोश का जन्मदिन आने वाला था। इस समय से पहले ही वह दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। इंग्लैंड क्रिकेट ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल तोड़ने वाली खबर। इस बेहद दुखद समय में हमारी संवेदनाएं जोश के प्रियजनों के साथ हैं। जोश इंग्लैंड अंडर 19 टीम के लिए खेले थे।












Click it and Unblock the Notifications