ENG vs SL Highlights: इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में मिली चौथी हार, श्रीलंका ने 8 विकेट से जीता मैच
ENG vs SL, World Cup 2023 Highlights: श्रीलंका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया है। दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना जरूरी था लेकिन श्रीलंका ने बाजी मारते हुए इंग्लैंड को पटकनी दे दी है। पिछले पांच वनडे वर्ल्ड कप से इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सकी है। इस साल भी यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम रहा। श्रीलंका की टीम के बल्लेबाजों ने आसानी से 157 रनों का पीछा कर लिया।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम 156 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से फैंस को निराश किया।

श्रीलंका को मिला 157 रन का लक्ष्य
22 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 108/5
11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 62/2
2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 7/0
कुसल मेंडिस को गेंद से अच्छी शुरुआत की उम्मीद
टॉस जीतने के बाद क्या बोले जोस बटलर












Click it and Unblock the Notifications