ENG vs NZ: नॉटिंघम की ऐतिहासिक जीत के बावजूद इंग्लैंड को लगा भारी झटका, जानें क्यों कटे WTC प्वाइंटस

नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच नॉटिंघम के मैदान पर खेला गया, जिसमें फैन्स को मैच के पांचवे दिन बेहद रोमांचक खेल देखने को मिला। इंग्लैंड की टीम को इस मैच की आखिरी पारी में जीत के लिये 50 ओवर्स में 299 रनों की दरकार थी, जिसे उसने जॉनी बेयरस्टो (138) की शतकीय पारी और बेन स्टोक्स की नाबाद 75 रनों की पारी के दम पर हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत हासिल की। बेयरस्टो ने इस मैच में 14 चौके और 7 छक्के लगाये और इंग्लैंड के लिये टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये।

ENG vs NZ
Photo Credit: ICC/Twitter

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भले ही ऐतिहासिक जीत हासिल की लेकिन इसके बावजूद उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम को एक बार फिर से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंकों में नुकसान उठाना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम पर स्लो ओवर रेट के तहत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंकों में कटौती कर दी है।

और पढ़ें: 'टीम मेंअपनी जगह बनाने के लिये भी करनी होगी मेहनत', इरफान पठान ने पंंत की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान

मैच फीस और अंकों में हुई कटौती

मैच फीस और अंकों में हुई कटौती

इंग्लैंड की टीम ने इस जीत के साथ ही 42 अंक हासिल कर लिये थे लेकिन अब 2 अंकों की कटौती के चलते यह 40 पहुंच गई है और अब वो 8वें पायदान पर पहुंच गई है। इसके चलते इंग्लैंड के जीत प्रतिशत में भी गिरावट देखने को मिली है और अब यह 25 से 23.80 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मैच रेफरी रिचि रिचर्डसन ने इंग्लैंड की टीम को निर्धारित समय में 2 ओवर कम फेंकने के तहत यह जुर्माना लगाया है जिसके तहत उसके आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के 2 अंक (प्रति ओवर एक अंक) में कटौती की गई तो वहीं पर सभी इंग्लिश खिलाड़ियों की मैच फीस का 40 प्रतिशत भी जुर्माने के रूप में काटा गया है।

बेन स्टोक्स ने स्वीकार किया जुर्माना

बेन स्टोक्स ने स्वीकार किया जुर्माना

आर्टिकल 16.11.2 के तहत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में खेले जाने वाले मैच के दौरान प्रति ओवर दूर रह जाने पर प्रति ओवर एक अंक की कटौती की जाती है तो वहीं पर आईसीसी के आर्टिकल 2.22 के कोड ऑफ कंडक्ट के चलते सभी खिलाड़ियों और सहायक कर्मियों पर मैच फीस का प्रति ओवर 20 प्रतिशत के हिसाब से काटा जाता है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स पर मैदानी अंपायर माइकल गॉफ, पॉल रिफेल, थर्ड अंपायर रोड टकर और फोर्थ अंपायर मार्टिन सैगर्स ने यह आरोप लगाये थे जिसके बाद उन्होंने इन आरोपों को स्वीकार कर लिया।

अब तक 12 अंकों में हो चुकी है कटौती

अब तक 12 अंकों में हो चुकी है कटौती

गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम के लिये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का यह सत्र कुछ खास नहीं गुजरा है और यह तीसरी बार है जब उसके अंकों में कटौती की गई है। इंग्लैंड की टीम अब तक 14 मैच खेल चुकी है जिसमें से उसे सिर्फ 3 में जीत 7 में हार और 4 में ड्रॉ का सामना करना पड़ा है। 3 जीत और 4 ड्रॉ के चलते इंग्लैंड की टीम ने कुल 52 अंक हासिल किये थे लेकिन स्लो ओवर रेट के तहत उसके 12 अंकों में कटौती की जा चुकी है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए इंग्लैंड का इस संस्करण फाइनल तक पहुंच पाना नामुमकिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+