ENG vs NED Live: इंग्लैंड को 160 रन से मिली जीत, नीदरलैंड को दिखाया वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता
England vs Netherlands, 40th Match- Live: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 40वें मैच में इंग्लैंड (ENG) का सामना नीदरलैंड (NED) से हुआ। दोनों टीमों के बीच ये मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड ने इस मुकाबले को 160 रनों से अपने नाम किया। इस हार के साथ ही नीदरलैंड की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।
नीदरलैंड को हराकर इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप में सिर्फ एक ही जीत बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की थी। नीदरलैंड के खिलाफ 160 रनों से जीत हासिल कर इंग्लैंड की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

इंग्लैंड को मिली जीत
46 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 284/6
कप्तान जोस बटलर भी हुए आउट












Click it and Unblock the Notifications