Ashes 2023: एजबेस्टन टेस्ट मैच में कैसी हो सकती है इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट कंबाइंड इलेवन
The Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच उस प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन में हो रही है जिसका इंतजार टेस्ट क्रिकेट प्रेमियों को रहता है।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे पुरानी और बड़ी प्रतिद्वंदिता मानी जाने वाली एशेज सीरीज अपने आगाज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का शुभारंभ करने के लिए भी तैयार है। आइए देखते हैं इस मैच में दोनों की कंबाइंड टीम किस तरह से हो सकती है।

1. स्टीव स्मिथ- स्टीव स्मिथ का इंग्लैंड में बेहतरीन रिकॉर्ड है और एजबेस्टन में भी वे अपने कमाल दिखा चुके हैं। इसके अलावा इस बल्लेबाज की फॉर्म शानदार है।
2. जो रूट- जो रूट इंग्लैंड के लिए लीडिंग रन स्कोरर रहे हैं और एजबेस्टन में उनका औसत 61 के करीब है।
3. जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर)- इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो एजबेस्टन में दो शतक के साथ 46.8 का औसत है।
4. कैमरन ग्रीन- यह एक अच्छे खिलाड़ी हैं जो गेंद और बल्ले दोनों से काम करके दे सकते हैं।
5. मार्नस लाबुशेन- वर्ल्ड टेस्ट क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज का इंग्लैंड में औसत 50.2 का है।
6. मोईन अली- अली का रिटायरमेंट इस सीरीज के साथ फिर से वापस हो गया है, वह ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों पर टारगेट करना चाहेंगे और कुछ बनाना चाहेंगे।
7. पैट कमिंस- कंगारू कप्तान इंग्लैंड के 5 मैचों में 29 विकेट ले चुके हैं।
8. स्कॉट बोलेंड- इस गेंदबाज ने टेस्ट में 14.58 के औसत और 37.85 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की है।
9. नाथन लियोन- ये टॉप क्लास स्पिनर एजबेस्टन में 20.75 के औसत से गेंदबाजी कर चुका है। वह आज की पिच पर मौजूद टर्न का फायदा उठाना चाहेंगे।
10. स्टुअर्ट ब्रॉड- जेम्स एंडरसन के इस जोड़ीदार का औसत एजबेस्टन में 24.06 कर रहा है।
11. ओली रॉबिंसन- रॉबिंसन का टेस्ट करियर काफी अच्छा शुरू हुआ है, और उनका घरेलू रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। वे निचले क्रम पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications