Ashes 2023: टीम सिलेक्शन में ऑस्ट्रेलिया से हुई बड़ी गलती, दिग्गज ने कप्तान को लताड़ा

Steve Waugh on australia playing 11: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दो दिन के खेल के बाद इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में आगे दिखाई पड़ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक भी स्पिनर को शामिल नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से कई दिग्गज हैरान हैं।

स्टीव वॉ ने जताई चिंता: ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर पूर्व क्रिकेटर स्टीव वॉ ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कप्तान पैट कमिंस और टीम मैनजमेंट के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। स्टीव वॉ के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ने स्पिनर का चयन ना करके गलती कर दी है क्योंकि मैनचेस्टर में गेंद टर्न होती है। यही वजह है कि मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को विकेट लेने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

England vs Australia 1

इंग्लैंड के चार विकेट पर 384 रन: मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 317 रन पर सिमट गई थी। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने चार विकेट गंवाकर 384 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रुक 14 रन और कप्तान बेन स्टोक्स 24 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड की बढ़त अब तक 67 रन की हो चुकी है। तीसरे दिन इंग्लैंड इस बढ़त को और बड़ा करना चाहेगी।

11 साल में पहली बार हुआ ऐसा: 11 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम किसी मैच में बिना स्पिनर के उतरी है। स्टीव वॉ ने कहा कि इस फैसले से सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि ये एक बड़ी गलती है, खासकर मैनचेस्टर में जहां पर गेंद टर्न होती है। जिस तरह से इंग्लैंड की टीम खेलती है उसे देखते हुए टीम में स्पिन गेंदबाज का होना जरूरी था।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोइन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+