BAN vs ENG: इंग्लैंड टीम बांग्लादेश दौरे पर जाएगी, शेड्यूल का हुआ ऐलान
इंग्लैंड टीम अगले साल मार्च में बांग्लादेश दौरे पर आएगी। बांग्लादेश में इंग्लैंड को सीमित ओवर सीरीज में खेलना है। वनडे और टी20 को मिलाकर छह मैच होंगे।

England Team to tour Bangladesh: हाल ही में पाकिस्तान दौरे करने वाली इंग्लैंड टीम अगले साल मार्च में बांग्लादेश दौरे पर आएगी। इंग्लैंड टीम बांग्लादेश में सफेद गेंद सीरीज खेलेगी। वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए इंग्लिश टीम वहाँ जाएगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। एकदिवसीय सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम वहां वॉर्म अप मुकाबले भी खेलेगी। दोनों प्रारूप में मुकाबले ढाका और चटगाँव में खेले जाएंगे।
एकदिवसीय सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले ढाका में खेले जाने हैं। इसके बाद अंतिम वनडे मैच चटगाँव में होगा। इसी तरफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शेख जहूर स्टेडियम में खेला जाएगा। अगले दो मुकाबले शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेले जाएंगे। दोनों सीरीज में 3-3 मैच होंगे। इस तरह सफेद गेंद सीरीज में कुल छह मैचों के लिए इंग्लैंड टीम बांग्लादेश दौरे पर आएगी।
सीरीज से पहले इंग्लिश टीम बांग्लादेश में दो अभ्यास मैच भी खेलेगी। अंतिम बार इंग्लैंड ने 2016 में बांग्लादेश का दौरा किया था। इस दौरान इंग्लैंड ने वहां सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। हालांकि अब समय और खेल दोनों में बदलाव हुआ है। बांग्लादेश टीम अपने घर में बड़ी-बड़ी टीमों को हरा चुकी है।
बांग्लादेश ने हाल ही में घरेलू सीरीज में भारतीय टीम को हराया था। भारत जैसी बड़ी टीम को एकदिवसीय सीरीज में बांग्लादेश ने 2-1 से हरा दिया था। टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से हराया था। अंतिम टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थी। देखना होगा कि इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश में जाकर कैसा प्रदर्शन करेगी।
इंग्लैंड के बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल
पहला वनडे: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, 1 मार्च, ढाका
दूसरा वनडे: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, 3 मार्च, ढाका
तीसरा वनडे: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, 6 मार्च, चटगांव
पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, 9 मार्च, चटगांव
दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, 12 मार्च, ढाका
तीसरा टी-20: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, 14 मार्च, ढाका












Click it and Unblock the Notifications