'BCCI कभी नहीं चाहेगा,' सचिन के रिकॉर्ड पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कह दी बड़ी बात, रूट को लेकर खुलकर बोले

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में अपने जीवन के सबसे बेहतरीन फॉर्म से गुज़र रहे हैं। स्टार बल्लेबाज़ ने श्रीलंका के खिलाफ़ चल रही तीन मैचों की सीरीज़ के दूसरे टेस्ट में दो पारियों में दो शतक बनाए। इन दो शतकों के साथ ही रूट ने एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज़ बन गए।

सचिन तेंदुलकर के सर्वकालिक रिकॉर्ड के करीब
रूट के नाम अब 34 शतक हो गए हैं, जो रिटायर्ड खिलाड़ी कुक से एक शतक ज़्यादा है। 33 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज़ के नाम 12 हज़ार से ज़्यादा टेस्ट रन हैं और वह भारत के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के सर्वकालिक रिकॉर्ड के काफ़ी करीब हैं।

Joe Root

टेस्ट क्रिकेट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर का नाम
सचिन टेस्ट क्रिकेट में 15921 रन बनाकर रन बनाने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन से बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या रूट सचिन से आगे निकल पाएंगे, तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने 'हां' में जवाब दिया।

वॉन ने क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान कहा कि, 'मुझे लगता है कि वे साढ़े तीन हजार रन पीछे हैं। उनके पास तीन साल हैं। जब तक उन्हें पीठ की दिक्कत नहीं होती; वे खेल के सबसे उत्साही प्रेमी हैं। वे अब कप्तान नहीं हैं और अपने खेल को पहले से कहीं बेहतर जानते हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो मुझे आश्चर्य होगा। उन्होंने शानदार खेल दिखाया है।'

'बीसीसीआई कभी नहीं चाहेगा'
वॉन ने कहा कि बीसीसीआई कभी नहीं चाहेगा कि इंग्लैंड का कोई खिलाड़ी किसी भारतीय की जगह लिस्ट में टॉप पर आए। उन्होंने आगे कहा कि, 'अगर जो सचिन से आगे निकल जाता है, तो यह टेस्ट क्रिकेट के लिए सबसे अच्छी बात होगी, क्योंकि बीसीसीआई किसी भी तरह से इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी को सूची में शीर्ष पर नहीं देखना चाहेगा। वे शीर्ष पर किसी भारतीय को रखना चाहेंगे, ताकि टेस्ट मैच क्रिकेट सुरक्षित रहे।'

ये भी पढ़िए- WTC फाइनल को लेकर दिनेश कार्तिक ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किन दो टीमों के बीच होगा मुकाबला

चर्चा में मौजूद दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि, 'पता नहीं। उसकी उम्र कितनी है? 33? वह एक युवा खिलाड़ी है। मुझे नहीं पता कि उसकी भूख कब कम होगी। वह इस समय स्पष्ट रूप से रनों के लिए काफी भूखा है। लेकिन क्या वह आगे बढ़ने की इच्छा रखता है? वह पूरी तरह से सफेद गेंद से बाहर होने जा रहा है। माफ़ करें, मैं अगले साल एशेज के बाद जो के बारे में उस सवाल का जवाब दूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+