पत्नी की मौत के बाद दिग्गज क्रिकेटर ने दोबारा रचाई शादी, 18 साल छोटी है नई दुल्हन, गिल ने भी जीता दिल?
Andrew Strauss Remarries News: पूर्व इंग्लैंड कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के जीवन में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। अपनी पहली पत्नी रूथ स्ट्रॉस को कैंसर के कारण खोने के सात साल बाद स्ट्रॉस ने अंटोनिया लिनिअस-पीट के साथ शादी रचा ली है। शादी के बाद की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
18 साल छोटी है दुल्हन (Andrew Strauss Remarries News)
48 साल के एंड्रयू स्ट्रॉस और 30 वर्षीय अंटोनिया लिनिअस-पीट का विवाह दक्षिण अफ्रीका के फ्रैंशहोएक में एक बेहद निजी समारोह में संपन्न हुआ। यह स्थान केपटाउन से लगभग 50 मील दूर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस शादी को बहुत ही सादगी के साथ केवल परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

साल 2018 में हुआ था पहली पत्नी का निधन
स्ट्रॉस ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी शेयर करते हुए लिखा कि दुनिया के हमारे पसंदीदा हिस्से में इस सबसे खास दिन का जश्न मना रहे हैं। मुझे और मेरे बेटों को प्यार देने और हमें सच्ची खुशी दिखाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। स्ट्रॉस का पिछला कुछ समय काफी संघर्षपूर्ण रहा था। उनकी पहली पत्नी रूथ का साल 2018 में मात्र 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
कौन हैं अंटोनिया लिनिअस-पीट?
अंटोनिया लिनिअस-पीट एक पूर्व जनसंपर्क (PR) कार्यकारी हैं और वर्तमान में अपनी खुद की फर्म, 'लिनिअस फाइन आर्ट एडवाइजरी लिमिटेड' चलाती हैं। हांगकांग में पली-बढ़ी अंटोनिया पिछले कुछ समय से स्ट्रॉस के साथ देखी जा रही थीं। स्ट्रॉस ने उन्हें अपने और अपने बच्चों के जीवन में स्थिरता लाने के लिए श्रेय दिया है। स्ट्रॉस ने अपने बेटों, सैमुअल (19) और लुका (17) की देखभाल के लिए क्रिकेट से दूरी बना ली थी।
ऐसा रहा है स्ट्रॉस का करियर
अपनी पहली पत्नी रूथ की याद में स्ट्रॉस ने 'रूथ स्ट्रॉस फाउंडेशन' की स्थापना की, जो कैंसर से प्रभावित परिवारों की मदद करता है। समाज सेवा और क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उन्हें 'नाइटहुड' से भी सम्मानित किया गया। एंड्रयू स्ट्रॉस का नाम इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने 100 टेस्ट और 127 वनडे मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया। उनकी कप्तानी में ही इंग्लैंड ने 2010-11 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऐतिहासिक एशेज जीत दर्ज की थी।
कर चुके हैं गिल की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने वाले इंग्लैंड के आखिरी कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को शुभमन गिल अपने शुरुआती कप्तानी के दिनों की याद दिलाते हैं जब नेतृत्व की अतिरिक्त जिम्मेदारी का उनके बल्लेबाजी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा था। स्ट्रॉस कई मौकों पर शुभमन गिल की तारीफ करते नजर आ चुके हैं। गिल में उन्हें अपनी पुरानी झलक दिखती है।












Click it and Unblock the Notifications