World Cup: इंग्लैंड टीम नंबर 7 पर भी क्वालीफाई कर जाएगी, वसीम जाफर ने मज़ाक कर वॉन को बताया फॉर्मूला

India vs England: इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ लखनऊ में बुरी तरह हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। हालांकि अन्य टीमों के प्रदर्शन के आधार पर इंग्लिश टीम अब भी क्वालीफाई कर सकती है लेकिन यह काफी मुश्किल काम माना जा सकता है।

वर्ल्ड कप से बाहर होने के अलावा इंग्लैंड के ऊपर साल 2025 में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है। इंग्लैंड की टीम के प्रदर्शन को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने मजाकिया बात कही। उन्होंने माइकल वॉन के साथ मजाक किया।

wasim and vaughan

वसीम जाफर ने वॉन को कहा कि चीयर अप करो क्योंकि इंग्लैंड अब भी क्वालीफाई कर सकती है। इंग्लैंड की टीम 7वें नम्बर पर रहते हुए चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर सकती है। गौरतलब है कि वसीम जाफर ने माइकल वॉन की टांग खिंचाई करने के लिए ऐसा कहा है।

इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप की तालिका में निचले पायदान पर है। ऐसे में उनके लिए चैम्पियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई करना काफी मुश्किल रहेगा। भारतीय टीम के सामने इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। वर्ल्ड कप में टॉप आठ टीमों को ही चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+