Ashes Series: इंग्लैंड ने किया एशेज सीरीज की टीम का ऐलान, सभी दिग्गज खिलाड़ी शामिल

Ashes Series: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज होनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच होने के बाद यह सीरीज खेली जाएगी।

England Team

Ashes Series, England Team: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा कर दी गई है। इंग्लैंड ने युवा तेज गेंदबाज जोश टंग को इस टीम में शामिल किया है। टंग ने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से अपने करियर की शुरुआत की है।

चोट के बाद जॉनी बेयरस्टो को टीम में वापसी करने का मौका मिला है लेकिन बेन फॉक्स को शामिल नहीं किया गया। आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में बाहर बैठने वाले जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन को भी टीम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण लॉर्ड्स टेस्ट में नहीं खेले।

आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक जमाने वाले बेन डुकेट और जैक क्रॉली के कन्धों पर ओपन करने का जिम्मा रहेगा। टीम की गेंदबाजी मजबूत रखने का प्रयास किया गया है। 16 सदस्यीय टीम में डैन लॉरेंस को बैकअप बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच होने के बाद एशेज सीरीज होनी है। इसका पहला मुकाबला 16 जून से एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाना है। यह मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने एक मजबूत टीम उतारने का प्रयास किया है।

एशेज सीरीज के दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, ज़क क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टोंग, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+