ENG vs WI: टेस्ट से एक दिन पहले इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टेस्ट कल
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 26 जुलाई को एजबेस्टन में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है, मुकाबला 26 जुलाई से शुरू होना है। पिछले मैच की तरह इस बार भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, बेन स्टोक्स टीम की अगुआई करेंगे। इंग्लैंड पहले ही सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना चुका है और उसका लक्ष्य क्लीन स्वीप हासिल करना है।
दूसरे टेस्ट मैच में विंडीज ने अपनी पहली पारी में धाकड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के ऊपर बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए शिकंजा कस दिया और वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से पराजित कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

हैरी ब्रूक और जो रूट ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में शतक जमाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 384 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त बनाने में मदद की। ब्रूक ने 109 रन बनाए जबकि रूट ने 122 रन जोड़े। क्रिस वोक्स ने पहली पारी में गेंद से कमाल दिखाया और 28 ओवर में 84 रन देकर चार विकेट लिए।
इंग्लैंड टीम की उसी लाइनअप में जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड और शोएब बशीर शामिल हैं।
उधर विंडीज टीम के जेरेमिह लुईस बाहर हो गए हैं, उनकी जगह टीम में अकीम जॉर्डन को टीम में शामिल किया गया है। अंतिम टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज एक जीत के साथ सीरीज समाप्त करने का प्रयास करेगी लेकिन इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह काम आसान नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications