महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का टूटा सपना, दोनों टेबल टॉपर बाहर, कब है भारत और अफ्रीका का फाइनल

Women's World Cup: महिला वर्ल्ड कप 2025 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमें - इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गईं, जबकि भारत और दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

गुरुवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने धमाल मचा दिया। जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद शतक की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी। भारत ने वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर चेज कर रिकॉर्ड सेट कर दिया। 338 रन बनाकर भी ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा।

australia team

दूसरे सेमीफाइनल में भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 127 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रनों की पारी खेल टीम इंडिया को 5 विकेट से जीत दिला दी। भारत ने साल 2017 में भी ऑस्ट्रेलिया को इसी तरह सेमीफाइनल में पराजित करके बाहर किया था।

इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका ने किया बाहर

पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया था। अहम बात यह है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों ने टेबल में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया था और फाइनल में तीसरे और चौथे नंबर की टीमों ने जगह बना ली।

कब और कहाँ होगा फाइनल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में ही यह फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, वहीं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमी]फाइनल मैच खेला गया था। 25 साल से ऑस्ट्रेलिया चैम्पियन है, अब कोई नया चैम्पियन मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+