Moeen Ali: टेस्ट सीरीज के लिये भारत नहीं आएंगे मोईन अली, ऑलराउंडर ने की रिटायरमेंट की पुष्टि

Moeen Ali Retirement: इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली ने अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवां एशेज टेस्ट उनके करियर का आखिरी मैच था। अली ने अपने रिटायरमेंट की पुष्टि करते हुए कहा कि, वह अगले साल टेस्ट सीरीज के लिए भारत की यात्रा नहीं करेंगे।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम जनवरी और मार्च 2024 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। मोईन ने मीडिया को बताया कि, 'मेरे (भारत) जाने का कोई रास्ता नहीं है।' इस तरह खत्म करना अच्छा है। टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट है काश मैं समय को पीछे कर पाता।'

Moeen Ali

मोइन ने इंग्लैंड के लिए 68 टेस्ट खेले हैं और पांच शतक और 15 अर्द्धशतक के साथ 3,094 रन बनाए हैं। ऑफ स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट में 204 विकेट भी लिए हैं। अच्छे रिकॉर्ड के बावजूद, मोईन ने इस बात को स्वीकार किया कि उनका टेस्ट करियर ऊंचे स्तर पर होता।

उन्होंने इंग्लैंड टीम में वापसी पर मना करते हुए कहा कि 'हालांकि मेरा टेस्ट करियर थोड़ा ऊपर-नीचे रहा है, लेकिन मैं इसे नहीं बदलूंगा। मुझे यह पसंद है। यह काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मैंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कभी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं था, यह एक फ्री हिट थी।

हालांकि, 36 वर्षीय खिलाड़ी की क्रिकेट से पूरी तरह दूर जाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। मोईन ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि पीएसएल और द हंड्रेड जैसी अन्य लीगों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

इंग्लैंड ने मोईन को सम्मानजनक विदाई दी क्योंकि उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ ओवल में टीम का नेतृत्व किया था, जिन्होंने पांचवें एशेज टेस्ट के बाद अपने रिटायरमेंट की घोषणा भी कर दी थी। मोईन ने कहा कि ब्रॉड के लिए यह वास्तव में अच्छा था कि उन्होंने उन्हें अपने साथ चलने की अनुमति दी।

ये भी पढ़ें- अगर अब स्टोक्स का मैसेज आया तो...,' मोईन अली ने Ashes 2023 के बाद टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

मोइन ने कहा कि, मेरा उनके साथ हमेशा अच्छा तालमेल रहा है और मुझे वास्तव में खुशी है कि उन्होंने जिस तरह से क्रिकेट खेला है। एशेज 2023 सीरीज में अली को काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। पहले टेस्ट मैच में उंगली की चोट और फिर कमर में खिंचाव के कारण उन्हें एक बार फिर से किनारे कर दिया गया। फिर भी वह उसी दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए डटे रहे, जो उनके करियर की विशेषता रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+