ENG vs ZIM: इंग्लैंड-ज़िम्बाब्वे के बीच क्यों हो रहा 4 दिनों का टेस्ट? क्या अब नहीं होगा 5 दिनों का मैच
ENG vs ZIM: 22 सालों के बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर ज़िम्बाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट में ऐतिहासिक वापसी की है। एक ही मैच खेलने के लिए ज़िमाब्ब्वे की टीम वहां गई है और आज से ट्रेंट ब्रिज में यह टेस्ट मुकाबला शुरू हुआ है। 2003 के बाद ज़िम्बाब्वे की टीम का यह पहला टूर है, उस समय इंग्लैंड ने ज़िम्बाब्वे को 2-0 से पराजित किया था।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के नए चक्र से पहले इंग्लैंड के पास खुद को तैयार करने का यह शानदार मौका है। इसके बाद भारत के खिलाफ इंग्लिश टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में है। मुकाबले के साथ इंग्लैंड अपना घरेलू समर शुरू कर रही है।

यह टेस्ट मुकाबला चार दिनों का है जो एक प्रयोग के तौर पर देखा जा सकता है। इस तरह की चीजें इंग्लैंड में ही होती है। टी20 क्रिकेट भी वहां से आया था। इंग्लैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच चार दिनों का टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत नहीं आता है। टेस्ट मैच मुश्किल से ही पांच दिनों तक चलते हैं, उस क्रम में यह प्रयोग कितना सफल होगा, यह देखने वाली बात होगी।
ENG vs ZIM: कितने ओवर होंगे
चार दिनों का मुकाबला होने के कारण नियमों में भी बदलाव किया गया है। हर दिन 98 ओवरों का गेम होगा। पांच दिनों के गेम में 90 ओवरों का प्रावधान है। इसका मतलब यह है कि टेस्ट मैच में कुल 392 ओवरों का गेम होगा। पांच दिनों वाले गेम में 450 ओवर होते हैं।
गेम में प्लेइंग टाइम भी बढ़ाया गया है। आधे घंटे का खेल हर दिन ज्यादा होगा। इसका मतलब है कि गेम में 6 घंटे और 30 मिनट का समय हर दिन के हिसाब से तय हुआ है। हर दिन 30 मिनट का समय बढाने से ओवर्स पूरे करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस वजह से अतिरिक्त समय जोड़ा गया है।
ENG vs ZIM: फॉलोऑन का नियम
जहां पांच दोनों के टेस्ट मैच में फॉलोऑन का मार्जिन 200 रनों का होता है, वहीं चार दिनों के टेस्ट में यह कम हो गया है। यहां 150 रनों की लीड में भी फॉलोऑन देने का प्रावधान रहेगा। नई गेंद जारी करने का नियम नहीं बदला गया है 80 ओवर के बाद गेंद बदली जा सकती है।
पिछले 4 दिवसीय टेस्ट में क्या हुआ
साल 2023 में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच चार दिनों का टेस्ट हुआ था। उस दौरान दिन के 90 ओवर पूरे नहीं हो पा रहे थे। गेम तीन दिनों में ही समाप्त हो गया था। उस मैच में हर दिन के ओवरों की संख्या निर्धारित नहीं की गई थी।
ज़िम्बाब्वे प्लेइंग 11
बेन करन, ब्रायन बेनेट, क्रेग इर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, वेस्ली मधेवेरे, तफाद्ज़्वा सिगा (विकेटकीपर), रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुज़राबानी, टनाका चिवांगा, विक्टर न्याऊची
इंग्लैंड प्लेइंग 11
ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, ओली पोप, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिन्सन, सैम कुक, जोश टंग, शोएब बशीर












Click it and Unblock the Notifications