ENG vs SL: 36 साल के एंजेलो मैथ्यूज के आगे इंग्लैंड के शेर हुए ढेर, फैंस ने बताया हारिस रऊफ से बेहतर गेंदबाज
England vs Sri Lanka, 25th Match: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। वर्ल्ड कप में खेले गए अब तक चार मुकाबलों में से दोनों ही टीमों को तीन में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं चार में से सिर्फ एक मैच में ही जीत मिली है। इंग्लैंड और श्रीलंका की कोशिश मुकाबले को जीत कर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने की होगी।
जोस बटलर फिर रहे फ्लॉप: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर इस मुकाबले में सिर्फ 8 रन ही बना सके। जो बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐसा माना जा रहा था कि इंग्लैंड की टीम श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने एक बड़ा स्कोर बनाने में सफल होंगे। लेकिन इंग्लैंड की शुरुआत उस तरह की नहीं रही। इंग्लैंड ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े और 123 रन आते-आते सात खिलाड़ी पवेलियन लौट गए।

एंजेलो मैथ्यूज ने किया कमाल: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन में लौटे अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने इस मुकाबले में अहम रोल अदा किया। वह बार-बार कप्तान कुसल मेंडिस के साथ बातचीत करते नजर आए। मैथ्यूज ने डेविड मिलन के रूप में श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने डेविड मालन को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद से इंग्लैंड की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई।
हारिस रऊफ से बेहतर गेंदबाज: दो अहम विकेट चटकाने के साथ-साथ मैथ्यूज इंग्लैंड टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज जो रूट को रन आउट करके पवेलियन भेजा। इसके अलावा अपनी गेंदबाजी से उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बांधे रखा। उन्होंने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की। एंजेलो मैथ्यूज की गेंदबाजी को देखकर सोशल मीडिया पर कुछ फैंस उनकी तारीफ के पुल बांध रहे हैं। वहीं कुछ फैंस कह रहे हैं कि यह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ से बेहतर गेंदबाज हैं।
पिछले चार वर्ल्ड कप में मिली जीत: दरअसल हारिस रऊफ के लिए वर्ल्ड कप अब तक बुरे सपने की तरह रहा है। हारिस रऊफ की हर टीम ने जमकर धुनाई की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ओवर में हारिस रऊफ ने जहां 24 रन खर्च थे। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 17 रन दिए थे। हारिस रऊफ वर्ल्ड कप में अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं। वहीं श्रीलंका की कोशिश इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले को जीतने की होगी। पिछले 4 वर्ल्ड कप से श्रीलंका की टीम इंग्लैंड से नहीं हारी है।












Click it and Unblock the Notifications