ENG vs SA: इंग्लैंड ने ODI में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड छीना, साउथ अफ्रीका को 342 रनों से हराकर रचा इतिहास

ENG vs SA ODI world record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। साउथैम्पटन के रोज़ बाउल मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 342 रनों से हराकर भारत का बनाया सबसे बड़ा जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह मुकाबला भले ही सीरीज के लिए अहम नहीं था, लेकिन इंग्लैंड ने इसमें अपनी ताकतवर क्रिकेट का शानदार प्रदर्शन किया।

इंग्लैंड ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड (ENG vs SA ODI world record)

भारत ने 2023 में श्रीलंका को तिरुवनंतपुरम में 317 रनों से हराकर यह रिकॉर्ड बनाया था। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया, ज़िम्बाब्वे और भारत ने भी 300 से अधिक रनों से जीत दर्ज की थी। अब इंग्लैंड ने इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी ने इस मैच की नींव रखी। जो रूट और युवा बल्लेबाज़ जैकब बेथेल ने शानदार शतक जमाए और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया और मैदान के हर कोने में चौके-छक्के लगाए।

ENG vs SA 1

गेंदबाज़ों ने ढाया कहर

इतना बड़ा स्कोर बनाने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी कमाल कर दिखाया। जोफ्रा आर्चर ने शुरुआत से ही साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ों पर दबाव बना दिया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में एडेन मार्करम को पवेलियन भेज दिया। आर्चर ने कुल चार विकेट झटके और विपक्षी टीम की रीढ़ तोड़ दी। उनका साथ अदिल राशिद ने दिया। जिन्होंने तीन विकेट लिए। ब्राइडन कार्स ने भी शुरुआती झटके देकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।

साउथ अफ्रीका की निराशाजनक बल्लेबाज़ी

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका मात्र 72 रनों पर ढेर हो गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज़ टिककर खेल नहीं पाया। सिर्फ ट्रिस्टन स्टब्स, कोर्बिन बॉश और केशव महाराज ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। कप्तान टेंबा बावुमा पिंडली की चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत अपने नाम की।

अब सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड इस तरह है

इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका - 342 रन (2025)
भारत vs श्रीलंका - 317 रन (2023)
ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड - 309 रन (2023)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+