ENG vs NZ: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानें संभावित प्लेइंग 11, लाइव देखने का ये है तरीका
ENG vs NZ playing 11 Prediction 2nd T20I: इंग्लैंड और न्य़ूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक जोस बटलर इंग्लैंड को इस मैच में जीत दिलाकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेंगे। इंग्लैंड की टीम ने पहले टी-20 मैच को सात विकेट से जीतने में कामयाबी हासिल की थी। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पहले मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप रही थी और इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने में बड़ा रन बनाने में नाकाम साबित हुई थी।
पिच से किसे होगा फायदा: पिच की बात करें तो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही इस पिच से मदद मिलने की उम्मीद है। तेज गेंदबाजों को ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में अधिक मदद मिलती रही है। इस मुकाबले में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर पिछले पांच टी-20 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 49 में से 35 विकेट झटके हैं। मैच के दौरान मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच: इंग्लैंड और न्य़ूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। इस मैच का लाइव टेलिकास्ट फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल पर सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। दोनों ही टीमों के ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच का मजा उठाया जा सकता है।
दूसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, डेविड मालन, विल जैक्स, मोइन अली, सैम कुरेन, रेहान अहमद, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद।
दूसरे टी-20 के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डीजे मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, लौकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी (कप्तान), एडम मिल्ने।












Click it and Unblock the Notifications